कोविड-19 संक्रमण से मृत्यु पर अनुग्रह राशि प्रदान करने के लिए जिले भर में कैंप आयोजित, 307 आवेदन प्राप्त

0

News By – नीरज बरमेचा 

रतलाम 28 नवम्बर 2021/ राज्य शासन की योजना के अनुसार कोविड-19 संक्रमण से जिन व्यक्तियों की मृत्यु हो गई है, उनके वारिसान को अनुग्रह राशि प्रदान करने के लिए पूरे जिले में रविवार को कैंप आयोजित किए गए। इस दौरान 307 आवेदन प्राप्त हुए जिनका परीक्षण उपरांत कार्रवाई की जा रही है।

कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम ने बताया कि रतलाम कलेक्ट्रेट परिसर के अलावा जिले की जनपद पंचायतों तथा नगर पालिकाओं में भी कैंप आयोजित किए गए। रतलाम कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित कैंप में 190 आवेदन प्राप्त हुए। इसके अलावा जावरा में 30, पिपलोदा में 50 तथा बाजना में 10, ताल नगर पालिका में 11, नगर पालिका आलोट में 7 आवेदन प्राप्त हुए।

रतलाम कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित कैंप में आवेदन का प्रारूप भी आवेदकों को उपलब्ध कराया गया जिसकी पूर्ति आवेदकों से कराई जाकर प्राप्त किया गया। इस दौरान ऑफिस अधीक्षक प्रभाकांत उपाध्याय, सहायक नवीन त्रिवेदी, अंकिता व्यास, मनीष माथुर, अभिषेक पालीवाल,  श्याम वर्मा, नगर निगम उपयंत्री राजेश पाटीदार, अनीता ठाकुर, मनीष तिवारी, नायब तहसीलदार पूजा भाटी, मनोज चौहान, राजस्व निरीक्षक शुभम तिवारी, पटवारी दिग्विजय जलधारी आदि ने तैनात रहकर सक्रियता से कार्य किया।

67 आवेदकों के बैंक खातों में अनुग्रह राशि पहुंची
कोरोना संक्रमण से मृत्यु की दशा में वारिसान को अनुग्रह सहायता राशि देने का कार्य सतत जारी है। अब तक 67 व्यक्तियों के बैंक खातों में 50-50 हजार रुपए अनुग्रह राशि अंतरित की जा चुकी है। सोमवार को भी लोगों के बैंक खातों में राशि डाली जाएगी।


न्यूज़ इंडिया 365 के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारों के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गई लिंक पर क्लिक करे।
आप स्वयं जुड़े और अपने मित्रों साथियों को भी जोड़े|