रतलाम के धोलावड़ डेम के पास हत्या कर फेके गये अज्ञात व्यक्ति के अंधे कत्ल का पुलिस ने किया पर्दाफास कुल 02 आरोपी गिरफ्तार

0
File Photo

News By – नीरज बरमेचा 

घटना का संक्षिप्त विवरण :-
दिनांक : 29.11.2021 को दोपहर को सूचना प्राप्त हुई कि धोलावड़ डेम के पास रोड किनारे अज्ञात व्यक्ति मृत अवस्था में पडा है। थाना रावटी पुलिस को सूचना मिलने पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची तथा घटना की तस्दीक की गई। घटना की तस्दीक करने पर मौके पर अज्ञात व्यक्ति की लाश को अज्ञात व्यक्ति द्वारा हत्या कर सिर व आधे शरीर को प्लास्टिक के सफेद अनाज के बोरे में भर कर फेकना तथा उपर मोटरसाईकिल डाल देना पाया गया। अज्ञात मृतक व्यक्ति का गला काट देना तथा गुप्तांगों में भी चोटे होना पायी गई। फऱियादी प्रकाश पिता जोरजी मुनिया भील निवासी ग्राम हल्दुपाडा जुलवानिया थाना रावटी की रिपोर्ट पर मौके पर पडे अज्ञात व्यक्ति की हत्या अज्ञात व्यक्ति द्वारा की जाकर साक्ष्य छुपाने के आशय से धोलावड़ डेम के पास रोड किनारे फेकने पर थाना रावटी पर अपराध क्रमांक: 394/2021 धारा 302, 201 भारतीय दण्ड विधान का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया ।

टीम का गठन :-
अज्ञात व्यक्ति की हत्या कर लाश के उपर के हिस्से को पहचान नही हो सके इसलिये प्लास्टिक के बोर में भर कर फेकने का सनसनी खेज मामला होकर अंधा कत्ल होने से घटना की गंभीरता के दृष्टीगत उच्च कोटी का अन्वेषण करने तथा मृतक अज्ञात व्यक्ति के वारिसान का पता लगाने एवं अज्ञात हत्या करने के कारणों सहित हत्या करने वाले व्यक्तियों का पता लगाने एवं वैज्ञानिक साक्ष्य संकलित कर अभियोजित करने हेतु पुलिस अधीक्षक जिला रतलाम गौरव तिवारी (भा.पु.से.) द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) रतलाम डॉ. इन्द्रजीत बाकलवार के मार्गदर्शन में अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) सैलाना के निर्देशन में थाना प्रभारी रावटी निरीक्षक लोकेन्द्रसिंह ठाकुर नैतृत्व में टीम का गठन किया गया।

टीम द्वारा की गई कार्यवाही :-
अपराध के उत्कृष्ट अनुसंधान हेतु गठित टीम द्वारा अज्ञात मृतक के वारिसान का पता लगाने के प्रयास किये गये तथा लगातार लोगो से सोशल मिडिया के माध्यम से सम्पर्क स्थापित करते हुए जानकारी निकाली गई जिससें अज्ञात मृतक वालचन्द्र पिता भीलजी डोडियार उम्र 26 वर्ष, निवासी पाडल्या जोतपुरा (झोली तांबा बिन्टी) थाना बाजना रतलाम के रूप में पहचान की गई, उक्त मृतक की पहचान होने के उपरान्त पुलिस टीम द्वारा मृतक की हत्या के वास्तविक कारणों की गहनता से परिजनों से पूछताछ की गई एवं इलेक्ट्रानिक माध्यम से घटना का वास्तविक कारणों का पता लगाया गया जिसमें मृतक के अवैध संबंध होने की जानकारी प्राप्त हुई।

घटना घटित करने का तरीका एवं कारण :-
घटना दिनांक 28.11.2021 को मृतक वालचन्द्र पिता भीलजी डोडियार उम्र 26 वर्ष, निवासी पाडल्या जोतपुरा (झोली तांबा बिन्टी) थाना बाजना रतलाम अपनी प्रेमिका से बातचीत होने पर उससे मिलने के लिये ग्राम भूरीघाटी बाजना जाने तथा रात्री मे 08.00 बजे करीब अपनी प्रेमिका से मिलने पर प्रेमिका के पति राजेश पिता बेहरिंग मईडा भील निवासी भूरीघाटी द्वारा मृतक को उसकी पत्नी से मिलते देख लेने से आक्रोशित होकर मृतक को दराते से गुप्तांग में चोट पहुंचा कर घायल करने तथा मृतक गेहूं के खेत तरफ भागने पर पिछा कर गेहूं के खेत में मृतक के गले में दराते से वार कर उसकी हत्या की गई। मृतक की हत्या होने पर आरोपी राजेश मईडा द्वारा लाश को ठिकाने लगाने हेतु अपने पडोसी विकास पिता रसीया मईडा भील निवासी भूरीघाटी बाजना को बुलाने तथा उसके साथ मिल कर मृतक वालचन्द्र की लाश के सिर तरफ से भाग को प्लास्टिक की थौली में फसा कर उसे मृतक की मोटरसाईकिल से किसी को पता नही चले इस लिये ढोलावाड डेम के पास मोटरसाईकिल सहित फेकना तथा वहां से राजेश और विकाश दोनो लाश को ठिकाने लगा कर आने पर अपने ही अपने ही गांव का अपचारी बालक उन्हे अपनी मोटरसाईकिल से रावटी तक लेने जाना और मृतक के मोबाईल को तोड कर ग्राम भूरीघाटी में ही साक्ष्य नष्ट करने की नियत से तोड कर फेका गया।

अपराध में गिरफ्तार आरोपी :-
1. राजेश पिता बेहरिंग मईडा जाति भील उम्र 22 वर्ष, निवासी भूरीघाटी बाजना थाना बाजना जिला रतलाम मध्य प्रदेश
2. विकास पिता रसीया मईडा जाति भील उम्र 20 वर्ष, निवासी भूरीघाटी बाजना थाना बाजना जिला रतलाम मध्य प्रदेश
3. अपचारी बालक

अपराध में जप्त सम्पत्ती :-
1. अपराध में आरोपी राजेश मईडा से मृतक की हत्या करने मे प्रयोग किये गया दराता जप्त किया गया है।
2. आरोपीगणों के कपडे जप्त किये गये है।
3. ग्राम भूरीघाटी में मृतक की हत्या हुए स्थान से मिट्टी जप्त की गई है।
4. मृतक का मोबाईल जप्त किया गया

सराहनीय भूमीका :-
अंधे कत्ल का पर्दाफाश करने में अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) सैलाना संदीप कुमार निंगवाल, निरीक्षक लोकेन्द्रसिंह ठाकुर, थाना प्रभारी रावटी, निरीक्षक रेवलसिंह बरडे, थाना प्रभारी बाजना, उपनिरी रामसिंह खपेड, उपनिरी अल्केश सिंगाड, सउनिरी. लक्ष्मणसिंह दायमा, सउनिरी. किशनलाल रजक, आर 556 कुलदीप व्यास, आर.475 महेश मैडा ,आर 352 शिवराम मोर्य, आर. अरविन्द सिंगाड, आर. समरजीतसिंह राजपूत व म.आर. 1148 अरुणा एवं सायबर सेल के आरक्षक विपुल भावसार की सराहनिय भूमिका रही


न्यूज़ इंडिया 365 के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारों के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गई लिंक पर क्लिक करे।
आप स्वयं जुड़े और अपने मित्रों साथियों को भी जोड़े|