बिना अनुमति बालू रेत भण्डारण जब्त

0

News By – नीरज बरमेचा 

रतलाम 02 दिसम्बर 2021/ कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम निर्देशन में 2 दिसम्बर को खनिज विभाग एवं राजस्व विभाग द्वारा संयुक्त रूप से डोंगरे नगर कॉमर्स कॉलेज की जमीन पर बिना वैध अनुमति के निखिल टांक एवं नक्षत्र बिल्डिंग मटेरियल एंड सप्लायर मोहन टांक द्वारा किये गये खनिज बालू रेत कुल मात्रा 18 घन मीटर, गिट्टी कुल मात्रा 20 घन मीटर, गिट्टी चूरी 12 घन मीटर को जप्त कर कलेक्ट्रेट परिसर में रखा गया।

वही बोधि इंटर नेशनल स्कूल के सामने किये गये खनिज बालू रेत मात्रा 06 घन मीटर को भी जप्त कर कलेक्ट्रेट परिसर में रखा गया। अवैध भंडारण के प्रकरण बनाये गए।


न्यूज़ इंडिया 365 के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारों के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गई लिंक पर क्लिक करे।
आप स्वयं जुड़े और अपने मित्रों साथियों को भी जोड़े|