News By – नीरज बरमेचा
रतलाम 04 दिसम्बर 2021/ सूक्ष्म, लघु मध्यम उद्यम विभाग के तहत जिले की 14 औद्योगिक इकाइयों को शासन की योजना के तहत अनुदान प्रदान करने के लिए बैठक में अनुमोदन किया गया।
न्यूज़ इंडिया 365 के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारों के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गई लिंक पर क्लिक करे।
आप स्वयं जुड़े और अपने मित्रों साथियों को भी जोड़े|
जिला स्तरीय सहायता समिति की बैठक शनिवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित की गई। कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम की अध्यक्षता में आयोजित उक्त बैठक में महाप्रबंधक जिला उद्योग मुकेश शर्मा तथा औद्योगिक इकाइयों के संचालनकर्ता उपस्थित थे। बैठक में जिन औद्योगिक इकाइयों के लिए अनुदान अनुमोदित किया गया उनको 4 वर्षों में चार समान किस्तों में शासन द्वारा अनुदान राशि प्रदान की जाएगी। औद्योगिक इकाइयों को उनमें कुल मान्य पूंजी निवेश की अधिकतम 40 प्रतिशत राशि अनुदान के रूप में दी जाना है।
जिला समिति द्वारा जिन औद्योगिक इकाइयों को अनुदान राशि का अनुमोदन किया गया उनमें मेसर्स पायस इंडस्ट्रीज महू नीमच रोड ग्राम धराड़ को 36 लाख 32 हजार रुपए, मैसर्स गजानन स्टोन क्रेशर बिबड़ोद को 15 लाख 43 हजार रुपए, मैसर्स राजमोहन ट्रेडिंग कंपनी ग्राम लोहारी जावरा को 55 लाख 98 हजार रूपए, मैसर्स मालवा ऑक्सीजन एंड इंडस्ट्रियल गैसेस औद्योगिक क्षेत्र रतलाम को 1 करोड़ 66 लाख 30 हजार रुपए, मैसर्स शिव प्लास्टिक इंडस्ट्रीज महू नीमच रोड रतलाम को 96 लाख 77 हजार रुपए, मैसर्स मालपानी पाइप्स एंड फिटिंग्स औद्योगिक क्षेत्र रतलाम को 96 लाख 48 हजार रूपए, मैसर्स डी.पी. प्लास्टिक औद्योगिक क्षेत्र रतलाम को 1 करोड़ 35 लाख 73 हजार रुपए, मैसर्स मैसर्स ऋषभ इंडस्ट्रीज औद्योगिक क्षेत्र रतलाम को 1 करोड़ 63 लाख 43 हजार रुपए, मैसर्स राहुल स्टील एंड फूड प्रोसेसिंग इंडस्ट्रीज कुम्हारी औद्योगिक क्षेत्र जावरा को 82 लाख 47 हजार रूपए, मैसर्स अरिहंत इंडस्ट्रीज सेक्टर सी औद्योगिक क्षेत्र रतलाम को 64 लाख 30 हजार रूपए, श्रेयांश पाली सेक महू रोड रतलाम को 11 लाख 81 हजार रूपए, मैसर्स श्री एग्री प्रोडक्ट कुम्हारी जावरा को 1 करोड़ 41 लाख 91 हजार रुपए, मैसर्स बालाजी माइंस ग्राम बनवाड़ा जावरा को 22 लाख 90 हजार रुपए तथा मैसर्स मालवा ऑक्सीजन गैस प्राइवेट लिमिटेड औद्योगिक क्षेत्र रतलाम को 7 लाख 48 हजार रुपए का अनुदान मिलेगा।




