News By – नीरज बरमेचा
रतलाम 06 दिसम्बर 2021/ कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम के निर्देश पर शिक्षा विभाग के अधिकारियों द्वारा स्कूलों का सतत निरीक्षण किया गया। शिक्षकों की शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करने, शैक्षणिक गुणवत्ता तथा गतिविधियों के सुचारू संचालन हेतु विगत माह में किए निरीक्षण के दौरान 23 संस्था प्रमुखों को कमियों के लिए चेतावनी पत्र जारी किए गए।
न्यूज़ इंडिया 365 के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारों के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गई लिंक पर क्लिक करे।
आप स्वयं जुड़े और अपने मित्रों साथियों को भी जोड़े|
जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि जिन संस्था प्रमुखों को चेतावनी पत्र जारी किए गए हैं उनमें हायर सेकेंडरी मुंदड़ी, आलोट, ताल, बांगरोद, हाटपिपलिया, बड़ावदा, धोसवास, रतलाम क्रमांक 1 विनोवा स्कूल रतलाम, हतनारा, बरडिया गोयल, सरसी हाई स्कूल, गुल बालोद, रत्तागिरी, प्रीतम नगर, दंतोडिया, सागौद, इटावा माताजी, धमोतर, पलाश, कनेरी, गढ़गढ़िया शामिल है। 4 संस्थाओं के बंद पाए जाने अथवा संस्था के शिक्षक कर्मचारी द्वारा बिना सूचना अनुपस्थित पाए जाने पर संबंधितों का अनुपस्थित अवधि का वेतन काटा गया। उनमें हाई स्कूल रतगढ़खेड़ा हायर सेकेंडरी, नगरा हाईस्कूल, कुआंझागर तथा प्राथमिक विद्यालय करिया शामिल है।




