न्यूज़ इंडिया 365 के विवेक चौधरी ने की मुख्यमंत्री शिवराज सिंह से भेंट…

0

News By – नीरज बरमेचा 

रतलाम/भोपाल। शनिवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अल्प समय के लिए रतलाम प्रवास पर आए, वहीं न्यूज़ इंडिया 365 के रतलाम ब्यूरो चीफ विवेक चौधरी ने शुक्रवार को भोपाल में मुख्यमंत्री से उनके निवास पर भेंट की। विवेक चौधरी देवसंस्कृति विश्वविद्यालय के प्रतिकुलपति एवं अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के विशेष प्रतिनिधि डॉ चिन्मय पंड्या के साथ मुख्यमंत्री निवास पर गए प्रतिनिधि मंडल में सम्मिलित थे। डॉ चिन्मय पंड्या एवं उनकी पत्नी शेफाली पंड्या मुख्यमंत्री निवास पर आमंत्रित थे।


न्यूज़ इंडिया 365 के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारों के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गई लिंक पर क्लिक करे।
आप स्वयं जुड़े और अपने मित्रों साथियों को भी जोड़े|

उल्लेखनीय है कि गायत्री परिवार सामाजिक आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक क्षेत्र में कार्य करने वाली अग्रणी संस्था हैं। डॉ चिन्मय पण्डया शुक्रवार को भोपाल के केंद्रीय जेल में बंदियों के सुधार एवं उत्थान के एक कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने के लिए भोपाल पधारे थे। मुख्यमंत्री ने इस भेंट के विषय में ट्वीट कर बताया था कि “आदरणीय डॉ चिन्मय पण्डया जी के साथ आध्यात्मिक विषय पर अत्यंत सकारात्मक एवं ऊर्जादायी चर्चा हुई। उनके द्वारा पं.श्रीराम शर्मा आचार्य जी के चित्र के रूप में प्रदान किये गये इस स्नेहिल आशीर्वाद के लिए हृदय से आभार व्यक्त करता हूं।” मुख्यमंत्री ने डॉ पण्डया एवं प्रतिनिधि मंडल के साथ चर्चाकर प्रदेश में गायत्री परिवार की गतिविधियों एवं प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही जनहित की गतिविधियों पर जानकारीयां आपस मे साझा की। विवेक चौधरी गायत्री परिवार के युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश प्रभारी है। वे अपने अग्रणी साथियों के साथ इस भेंट के समय उपस्थित थे।

जनसंपर्क विभाग के अशोक मनवानी ने की डॉ पण्डया से भेंट

जनसंपर्क विभाग के संचालक अशोक मनवानी ने देव संस्कृति विश्वविद्यालय हरिद्वार के प्रतिकुलपति और अखिल विश्व गायत्री परिवार के डॉ चिन्मय पंड्या जी के साथ भोपाल प्रवास के दौरान भेंट की। उल्लेखनीय है कि गायत्री परिवार के संस्थापक पंडित श्रीराम शर्मा आचार्यजी के जन्मशताब्दी वर्ष 2011 में आचार्य जी द्वारा रचित साहित्य में से दो हिंदी पुस्तकों का सिंधी अनुवाद अशोक मनवानी ने किया था। उन्होंने परिवार से जुड़े अपने अनुभव प्रतिनिधि मंडल के साथ साझा किए।


न्यूज़ इंडिया 365 के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारों के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गई लिंक पर क्लिक करे।
आप स्वयं जुड़े और अपने मित्रों साथियों को भी जोड़े|

 


न्यूज़ इंडिया 365 के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारों के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गई लिंक पर क्लिक करे।
आप स्वयं जुड़े और अपने मित्रों साथियों को भी जोड़े|