News By – नीरज बरमेचा
रतलाम 14 दिसम्बर । नगर निगम के कार्यो को ओर अधिक गति दिये जाने के उद्देष्य से नगर निगम द्वारा एस टेली कम्पनी के क्रय किये गये 80 वॉयर लैस वॉकी-टॉकी को चलाने का प्रषिक्षण निगम आयुक्त सोमनाथ झारिया की उपस्थिति में निगम के अधिकारी/कर्मचारियों को दिया गया। निगम आयुक्त झारिया ने बताया कि नगर निगम द्वारा 80 वॉयरलैस वॉकी-टॉकी क्रय किये गये जिससे अधिकारी/कर्मचारियों से एक ही समय में बात की जा सकती है। क्रय किये गये वॉयरलैस वॉकी-टॉकी पुरे भारत में संचालित हो सकेगा व कहीं से भी बात कर सकेगा जिससे निगम के कार्यो को ओर अधिक गति मिलेगी।





