महाराजा सज्जनसिंह चौराहे से दिलबहार चौराहे तक व दो बत्ती से न्यू रोड होते हुए शहर सराय चौराहे तक सेन्टर लाईटिंग के साथ बनेगा रोड डिवाईडर…

0

News By – नीरज बरमेचा 

  • हजीरा पुलिया से ऑफिसर कॉलोनी मोड़ तक बनेगी सड़क
  • निगम आयुक्त झारिया द्वारा स्थलों का निरीक्षण

रतलाम 14 दिसम्बर । विधायक रतलाम शहर माननीय चेतन्य जी काश्यप व कलेक्टर तथा निगम प्रशासक कुमार पुर्षोत्तम के निर्देशानुसार महाराजा सज्जनसिंह चौराहे से दिलबहार चौराहे तक व दो बत्ती से न्यू रोड होते हुए शहर सराय चौराहे तक सेन्टर लाईटिंग के साथ रोड डिवाईडर व हजीरा पुलिया से ऑफिसर कालोनी मोड़ तक सड़क निर्माण हेतु निगम आयुक्त सोमनाथ झारिया ने निगम इंजीनियरों के साथ स्थलों का निरीक्षण किया। निगम आयुक्त झारिया ने महाराजा सज्जनसिंह चौराहे से दिलबहार चौराहे तक व दो बत्ती से न्यू रोड होते हुए षहर सराय चौराहे तक सेन्टर लाईटिंग के साथ रोड डिवाईडर निर्माण हेतु स्थल का निरीक्षण कर सड़क के सेन्टर हेतु नपती करवाई। इसी तरह नगर निगम स्वामित्व की हजीरा पुलिया से ऑफिसर कालोनी मोड़ तक सड़क के निर्माण हेतु स्थल का निरीक्षण किया। निगम आयुक्त झारिया ने उक्त कार्यो को करवाये जाने हेतु निगम इंजीनियरों को एस्टीमेंट षीघ्र तैयार कर प्रस्तुत करने के निर्देष दिये। निरीक्षण के दौरान कार्यपालन यंत्री सुरेशचन्द्र व्यास, सहायक यंत्री श्याम सोनी, प्रभारी सहायक यंत्री अनवर कुरेशी, उपयंत्री मनीष तिवारी आदि उपस्थित थे।

न्यूज़ इंडिया 365 के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारों के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गई लिंक पर क्लिक करे।
आप स्वयं जुड़े और अपने मित्रों साथियों को भी जोड़े|

न्यूज़ इंडिया 365 के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारों के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गई लिंक पर क्लिक करे।
आप स्वयं जुड़े और अपने मित्रों साथियों को भी जोड़े|