News By – नीरज बरमेचा
रतलाम / भारतीय जनता पार्टी का जिला प्रशिक्षण शिविर प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा जी के निर्देशानुसार दिनांक 17,18,19 दिसम्बर को सागोद रोड़ स्थित जयंतसेन धाम रतलाम में आयोजित किया जा रहा है।
न्यूज़ इंडिया 365 के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारों के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गई लिंक पर क्लिक करे।
आप स्वयं जुड़े और अपने मित्रों साथियों को भी जोड़े|
उक्त जानकारी देते हुए जिला मीडिया प्रभारी अरूण राव ने बताया कि शिविर का शुभारंभ शिविर के प्रथम दिन 17 दिसम्बर शुक्रवार को प्रातः 10:00 बजे भाजपा के अपेक्षित कार्यकर्ताओं के पंजीयन से प्रारंभ होगा।
प्रथम दिन 6 अलग-अलग विषयों पर प्रदेश भाजपा द्वारा नियुक्त पार्टी के वक्ता शिविर को संबोधित करेंगे। शिविर के प्रारंभिक विषय बदली हुई परिस्थिति में भाजपा का दायित्व भाजपा के वैशिष्ट्य की समझ पर प्रदीप पांण्डे अपना मार्गदर्शन प्रदान करेंगे। तत्पश्चात् ” सोशल मीडिया की समझ विषय पर भगवत राजपूत शिविर को संबोधित करेंगे।
“आत्म निर्भर भारत” विषय पर रामेश्वर दुबे, 2014 के बाद आया युगांतकारी परिवर्तन (पैराडाइम शिफ्ट) विषय पर डॉ. चिन्तामणि मालवीय, हमारा विचार परिवार” विषय को लेकर सुरेश गिरीजी, अपनी कार्यपद्धती और संगठन संरचना में हमारी भूमिका विषय पर राजेन्द्र सिंह राजपूत का मार्गदर्शन शिविर को प्राप्त होगा।
शिविर में प्रदेश द्वारा निर्देशित भाजपा जिला कार्यसमिति, मंडल अध्यक्ष एवं महामंत्री, जिला पंचायत अध्यक्ष एवं जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष, जिले में निवासरत मंडल, प्राधिकरण के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व संचालकगण, जिले के अंतर्गत आने वाले सांसद, विधायक, पूर्व सांसद एवं पूर्व विधायक अपेक्षित है।
प्रशिक्षण शिविर आवासीय रहेगा तथा इसकी अवधि दो रात्री एवं तीन रहेगी। शिविर के अलगे दो दिनों में अन्य विषयों पर पार्टी द्वारा नियुक्त वक्ता अपना मार्गदर्शन प्रदान करेंगे।





