विधायक डॉ. राजेंद्र पांडेय ने चिकित्सालय का स्थल निरीक्षण किया

0

News By – नीरज बरमेचा 

रतलाम 15 दिसम्बर 2021/ विधायक डॉ. राजेन्द्र पांडेय ने सिविल हॉस्पिटल जावरा का निरीक्षण किया। शासन ने बच्चों की चिकित्सा हेतु नवीन पीआइसीयू यूनिट की स्वीकृति प्रदान की है। लगभग 20 बिस्तरीय इस चिकित्सालय निर्माण से जावरा विधानसभा क्षेत्र को बच्चों के स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए अन्यत्र स्थानों पर नही जाना पड़ेगा।

न्यूज़ इंडिया 365 के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारों के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गई लिंक पर क्लिक करे।
आप स्वयं जुड़े और अपने मित्रों साथियों को भी जोड़े|

चिकित्सालय निर्माण के लिए स्थान चिन्हित करने हेतु विधायक डॉ. पांडेय ने सिविल हॉस्पिटल परिसर में विभिन्न स्थानों का निरीक्षण कर सुझाव दिया कि निर्माणाधीन महिला चिकित्सालय के ऊपरी तल पर बच्चों नवीन चिकित्सालय का निर्माण किया जा सकता है। इसके अलावा डेडिकेटेड पिड्याट्रिक केयर यूनिट में 12 बिस्तरीय हाईडेंट आईसीयू एचडीयू निर्माण का भी स्थल निरीक्षण किया गया। डॉ. पांडेय ने दोनों आक्सीजन प्लांट का भी निरीक्षण किया जिसमें अतिरिक्त आक्सीजन को सिलेंडर में भरा जाकर मरीजों के लिए व्यवस्था की जा रही है। इस दौरान पवन सोनी, ब्लाक मेडिकल ऑफिसर डॉ. दीपक पालड़िया व शेलेंद्र दवे भी उपस्थित रहे।

न्यूज़ इंडिया 365 के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारों के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गई लिंक पर क्लिक करे।
आप स्वयं जुड़े और अपने मित्रों साथियों को भी जोड़े|