शासकीय माध्यमिक शाला घोड़ा पल्ला में बच्चों को रोटरी क्लब द्वारा किया गया स्वेटर वितरण

0

News By – विवेक चौधरी

रतलाम। शासकीय माध्यमिक शाला घोड़ा पल्ला में कक्षा 1 से 8 तक के बच्चों को रोटरी क्लब द्वारा स्वेटर वितरण का कार्य किया गया। स्वेटर वितरण कार्यक्रम में रोटरी क्लब के विमल छाजेड़, प्रकाश लखानी, हरीश वर्मा, विनोद मेहता, प्रिया वर्मा मौजूद थे। कार्यक्रम का प्रारंभ मां सरस्वती को नमन करते हुए किया गया तत्पश्चात अतिथियों का स्वागत तिलक लगाकर किया गया। शाला के विद्यार्थियों द्वारा अंग्रेजी व हिंदी की कविता सुनाई गई।

न्यूज़ इंडिया 365 के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारों के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गई लिंक पर क्लिक करे।
आप स्वयं जुड़े और अपने मित्रों साथियों को भी जोड़े|

घोड़ा पल्ला में बच्चों की संख्या व अच्छा काम देखकर हरीश वर्मा द्वारा सभी बच्चों के लिए जूते देने की घोषणा की। अगले सत्र में सब बच्चों को कॉपी वितरण की जाएगी। विनोद मेहता ने मोजे देने की घोषणा की। अध्यक्ष विमल छाजेड़ ने भविष्य में स्मार्ट स्कूल योजना में घोड़ा पल्ला को लेने की घोषणा की। शाला विकास के लिए बच्चों के लिए हर संभव मदद करने की बात कही। कक्षा 1 से 8 तक के समस्त बच्चों को स्वेटर अच्छे वाले (हुडी) वितरण किए गए जिस पर ग्राम वासी बालक बच्चे स्टाफ ने प्रसन्नता व्यक्त की। इस कार्यक्रम में लक्ष्मण अमलियार, देवेंद्र वाघेला, राधेश्याम मालवीय भारत चौहान, वंशिका राठोर, पटेल दहलीग भाई, वक्ततु बाई गीताबाई शांति बाई, कार्यक्रम में मौजूद थे।

कार्यक्रम का संचालन माध्यमिक शिक्षक देवेंद्र वाघेला ने किया तथा आभार प्रदर्शन संस्था प्रभारी लक्ष्मण अमलियार द्वारा व्यक्त किया गया।

न्यूज़ इंडिया 365 के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारों के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गई लिंक पर क्लिक करे।
आप स्वयं जुड़े और अपने मित्रों साथियों को भी जोड़े|