News By – नीरज बरमेचा
दिनांक 09/12/2021 को रतलाम जिले के ताल थाने में पदस्थ प्रधान आरक्षक 510 बालमुकुन्द शासकीय कार्य के लिये ताल से रतलाम आ रहे थे, करीब 12:30 बजे वह बड़ायल चौरसी से 01 किलोमीटर रतलाम तरफ पहुचे ही थे की उन्होने देखा की फोर लाईन के किनारे कुछ बदमाश एक ट्रक से भेड़ चुराकर रोड़ पर गिरा रहै थे और कुछ बदमाश भेड़ो को उठा रहै थे उनके पिछे दुसरा ट्रक आ रहा था।
न्यूज़ इंडिया 365 के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारों के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गई लिंक पर क्लिक करे।
आप स्वयं जुड़े और अपने मित्रों साथियों को भी जोड़े|
जिसने भेड़ उठाने वाले बदमाश को रोका तो बदमाश ट्रक वाले से हाथापाई करने लगे तभी थाना ताल में पदस्थ प्रधान आरक्षक बालमुकुन्द ने अपना थाना क्षेत्र ना होते हुए भी अकेले की विरता का परिचय देते हुए अपनी गाड़ी रोड़ के किनारे खड़ी कर अकेले ही बीचबचाव करने पहुचे गये तभी एक बदमाश ने उन्हें पत्थर फैंक कर मारा जिससे वे घायल हो गये फिर भी उन्होने हार नही मानी और वीरता पूर्वक बदमाशों से ट्रक ड्रायवर को बचाने में लगे रहै एवं बदमाशो को पकड़ने का प्रयास किया यह देखकर वहां पर भीड़ इकठ्ठा होने लगी मौका देखकर बदमाश वहा से भाग गये । प्रधान आरक्षक बालमुकुन्द के अदम्य साहस एवं वीरता पूर्वक कार्य के लिये पुलिस अधीक्षक रतलाम द्वारा उन्हें दस हजार रूपये का नगद पुरूस्कार से पुरूस्कृत कर प्रशस्ति पत्र दिया गया ।





