रतलाम में बैंको के निजिकरण का विरोध दूसरे दिन भी जारी रहा….

0

News By – विवेक चौधरी

रतलाम (शुक्रवार) बैंको के निजीकरण एवं बैंकिंग लॉ अमेंडमेंट बिल के विरोध में SBI मुख्य शाखा के सामने बैंककर्मियों का प्रदर्शन दूसरे दिन भी जारी रहा। प्रदर्शनकारियों ने पुनः निजिकरण को देश के लिए, कर्मचारियों तथा जनता के लिए अभिशाप बताया तथा इस निर्णय को देश को पूंजीवाद की तरफ धकेल देने वाला कहा। लगातार दूसरे दिन अपनी मांग दोहराते हुए कहा कि निजिकरण के निर्णय से बैंकिंग सुविधाओं से आम आदमी वंचित हो जाएगा एवं निजी बैंकों की मनमानियां चरम पर चली जाएगी। आमजनता से मनमाना शुल्क वसूला जाएगा। उल्लेखनीय है कि बैंकों के निजीकरण एवं बैंकिंग लॉ अमेंडमेंट बिल के विरोध में जिले भर के बैंक कर्मियों द्वारा दो दिवसीय हड़ताल कर प्रदर्शन किया जा रहा था। इसी क्रम में लगातार दूसरे दिन शुक्रवार को भारतीय स्टेट बैंक की मित्र निवास रोड स्थित मुख्य शाखा के बाहर बड़ी संख्या में बैंक कर्मचारी एवं अधिकारी उपस्थित रहे एवं उनके द्वारा यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन के बैनर तले निजीकरण का जोरदार विरोध किया गया।

न्यूज़ इंडिया 365 के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारों के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गई लिंक पर क्लिक करे।
आप स्वयं जुड़े और अपने मित्रों साथियों को भी जोड़े|

कार्यक्रम में यूनाइटेड फोरम के विजय कुमार सोनी, राजेश तिवारी, हरीश यादव, प्रकाश अग्रवाल, नरेंद्र सोलंकी, रमेश शर्मा, हितेश पंवार, जितेंद्र सिंह गौड़, अमित शुक्ला, पीयूष चौधरी, जूलिया डेविड, गायत्री आर्य, राजेश जोशी, रवि कटारिया, कपिल पंथी, अविनाश यादव, कपिल पनितावने, अंकित पारिख, भरत गोयल, संगीता तोमर, गीतांजलि गोयल, वैभव मूणत, श्री अम्बोलिकर, अशोक कनेरिया, सुनील मेहता, धीरज गोधा, जितेंद्र आर्य, आतिश बोकाडिया, एमआर यूनियन के हरीश सोनी के अलावा अश्विनी शर्मा, अमित शुक्ला, कविता राठौर, सुनीता योगी, रामरूप मीना, विजय आहूजा, हेमेंद्र राठौर, आदर्श अग्रवाल, विनोद डोडियार सहित अन्य भी अनेक बैंककर्मी उपस्थित रहे।


न्यूज़ इंडिया 365 के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारों के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गई लिंक पर क्लिक करे।
आप स्वयं जुड़े और अपने मित्रों साथियों को भी जोड़े|