भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संगठन महामंत्री सुहास भगत एवं प्रदेश प्रशिक्षण प्रभारी विजय दुबे आज रतलाम में….

0

News By – नीरज बरमेचा

रतलाम,19 दिसंबर 2021| जयंतसेन धाम में आयोजित भाजपा के जिला प्रशिक्षण वर्ग का समापन करने प्रदेश संगठन महामंत्री सुहास भगत एवं प्रदेश प्रशिक्षण प्रभारी विजय दुबे आज 19 दिसंबर को रतलाम आएंगे| और चल रहे भाजपा के तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के समापन सत्र में भाग लेंगे| 

सूत्रों के अनुसार भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संगठन महामंत्री सुहास भगत लगभग सुबह 11 बजे तक रतलाम आयेंगे|उसके पश्यात समापन सत्र को सम्बोधित करेंगे| अंतिम दिवस प्रदेश प्रशिक्षण प्रभारी विजय दुबे भी रतलाम समापन सत्र में उपस्थित रहेंगे| उनका सम्बोधन भी सुबह के पहले सत्र में होगा| इसके साथ ही जिला प्रशिक्षण वर्ग में पार्टी के वरिष्ठ नेताओ द्वारा भी विभिन्न विषयों पर अलग-अलग सत्रों मे कार्यकर्ताओ को मार्गदर्शन दिया जाएगा। जैसा की विदित है पिछले 2 दिनों से (17-18 दिसम्बर) से जयंतसेन धाम पर भारतीय जनता पार्टी का यह प्रशिक्षण शिविर चल रहा है| और 19 दिसम्बर को इसका समापन सत्र रहेंगा| रतलाम जिले के प्रभारी श्याम सुंदर शर्मा (विदिशा) भी इस प्रशिक्षण शिविर में उपस्थित है|      

File Photo
न्यूज़ इंडिया 365 के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारों के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गई लिंक पर क्लिक करे।
आप स्वयं जुड़े और अपने मित्रों साथियों को भी जोड़े|