News By – नीरज बरमेचा
- भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के करीबी विप्लव जैन बने भाजयुमो जिलाध्यक्ष
लम्बे इंतजार के बाद आखिरकार भारतीय जनता युवा मोर्चा के रतलाम जिला अध्यक्ष की घोषणा हो गई । भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वी. डी शर्मा के करीबी माने जाने वाले विप्लव जैन को भाजयुमो जिला अध्यक्ष की कमान सौंपी गई है। विप्लव जैन के भाजयुमो अध्यक्ष बनने से युवा कार्यकर्ताओं में हर्ष और उत्साह की लहर है।
न्यूज़ इंडिया 365 के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारों के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गई लिंक पर क्लिक करे।
आप स्वयं जुड़े और अपने मित्रों साथियों को भी जोड़े|
शनिवार शाम को भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष द्वारा भारतीय जनता पार्टी के मध्य प्रदेश के अध्यक्ष और सांसद विष्णु दत्त शर्मा और जिला अध्यक्षो की सहमति के बाद बीजेपी युवा मोर्चा के जिला अध्यक्षों की घोषणा की गई है। जिसमें रतलाम, सीहोर, दतिया, मुरैना में युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष के नाम की सूची जारी की गई। रतलाम में इस पद के प्रमुख दावेदारों में से एक विप्लव जैन को भाजयुमो का जिलाध्यक्ष बनाया गया है। विप्लव जैन लंबे समय से युवा मोर्चा में सक्रिय है और जिला अध्यक्ष पद के प्रबल दावेदार माने जा रहे थे। विप्लव जैन जोशीले, युवा और कर्मठ कार्यकर्ता के रूप में जाने जाते हैं। भाजयुमो में लंबे समय से सक्रिय होने के कारण उनके समर्थक में युवा कार्यकर्ताओं की बड़ी संख्या है। भाजयुमो जिला अध्यक्ष पद पर उनकी नियुक्ति से युवा मोर्चा को एक नई शक्ति मिलने की उम्मीदें जताई जाने लगी है।
शनिवार शाम को जैसे ही भाजयुमो जिला अध्यक्ष पद पर विप्लव जैन के नाम की घोषणा हुई युवा कार्यकर्ताओं में उत्साह और हर्ष की लहर दौड़ गई। बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ता और उनके समर्थक बधाई देने के लिए विप्लव जैन के निवास पर पहुंच गए और आतिशबाजी कर अपनी खुशी का इजहार किया। भाजयुमो जिला अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी मिलने पर विप्लव जैन ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वी.डी. शर्मा, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष सहित वरिष्ठ नेताओं का आभार व्यक्त किया है।
रतलाम भाजयुमो जिला अध्यक्ष पद के लिए पिछले लंबे समय से कयास जारी थे । इस पद के लिए विप्लव जैन के अलावा शहर विधायक चेतन्य काश्यप के समर्थक जुबिन जैन प्रमुख दावेदार बताए रहे थे, लेकिन आज घोषणा के बाद कयासों पर विराम लग गया और सारी स्थिति स्पष्ट हो गई। विप्लव जैन को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वी. डी. शर्मा का करीबी माना जाता है। भाजयुमो जिला अध्यक्ष पद की घोषणा के बाद राजनीतिक विश्लेषक इस नियुक्ति को प्रदेश संगठन द्वारा दिए गए संदेश के रुप में भी देख रहे है और आगामी नगर निगम चुनाव एवं रतलाम की राजनीति को लेकर अपने कयास लगाने लगे है।

न्यूज़ इंडिया 365 के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारों के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गई लिंक पर क्लिक करे।
आप स्वयं जुड़े और अपने मित्रों साथियों को भी जोड़े|





