नवनियुक्त भाजयुमो जिलाध्यक्ष की निकली स्वागत रैली…

0

News By – विवेक चौधरी  & नीरज बरमेचा

Out of The BOX

  • खुली जीप में नगर विधायक चैतन्य काश्यप के नजदीकी युवा नेताओं के साथ थे विप्लव

  • जीप में काश्यप गुट के नीलेश गाँधी, मयूर पुरोहित, निर्मल कटारिया, आदित्य डागा के साथ प्रदीप उपाध्याय थे सवार

  • रैली में शामिल एक युवक की तबियत हो खराब होने से कुछ समय के लिए माहौल बदल दिया था

  • जिलाध्यक्ष एवं जिले से भाजपा के तीनो विधायको की अनुपस्थिति में निकली रैली

  • फ्लेक्स और होर्डिंग में नहीं दिखे पूर्व गृहमंत्री हिम्मत कोठारी के फोटो

  • अधिकारीगण कोरोना के संभावित खतरे की बैठक कर रहे थे और रैली में भीड़ जुट रही थी

  • नए भाजयुमो के जिलाध्यक्ष अपने उद्बोधन एवं आभार में नहीं लिया वरिष्ठो नाम 

रतलाम (गुरुवार) भाजपा नेतृत्व रतलाम में पार्टी पदाधिकारियों की नियुक्तियों के लेकर सदा असमंजस में नज़र आता रहा है। लंबे से समय से युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष की नियुक्ति को लेकर चल रहे कयास का अंत विप्लव जैन के नाम की घोषणा के साथ समाप्त हुआ था। कल बुधवार को जिलाध्यक्ष नियुक्त होने के पश्चात नगर आगमन के साथ स्वागत रैली निकाली गई। रैली के रूप में विप्लव एवं उनके समर्थकों ने शक्तिप्रदर्शन का भी जोर दिखाया और अपनी नियुक्ति को सार्थक बताने में कोई कसर नहीं छोड़ी।

न्यूज़ इंडिया 365 के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारों के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गई लिंक पर क्लिक करे।
आप स्वयं जुड़े और अपने मित्रों साथियों को भी जोड़े|

नवनियुक्त भाजयुमो जिलाध्यक्ष विप्लव जैन नगर आगमन के साथ शहर के प्रसिद्ध कालिका माता मंदिर पहुँचे। माताजी के दर्शन पूजन के पश्चात विप्लव ने कन्यापूजन किया। निराश्रितों को भोजन और कम्बल वितरण किया। अम्बेडकर भवन से प्रारंभ हुई रैली नगर के विभिन्न मार्गों से होती हुई बड़बड़ स्थित एक मैरिज गार्डन पर समाप्त हुई। रैली का जगह जगह पुष्प और आतिशबाजी से स्वागत किया गया। रैली में भाजपा के युवा कार्यकर्तागण उत्साह में नज़र आ रहे थे। उल्लेखनीय है कि इस नियुक्ति के लिए लंबे समय से जोर अजमाइश चल रही थी जिसका समापन विप्लव जैन के नाम की घोषणा के साथ हो गई।