News By – नीरज बरमेचा
कोरोना के बढ़ते संक्रमण के खतरे को देखते हुए प्रशासन ने सख्त कदम उठाना शुरू कर दिए है। विदेश से आने के बावजूद खतरनाक लापरवाही बरतते हुए क्वॉरेंटाइन नियमों का पालन नहीं कर और लोगों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ करने वाले युवक के खिलाफ माणक चौक पुलिस ने विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है।
न्यूज़ इंडिया 365 के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारों के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गई लिंक पर क्लिक करे।
आप स्वयं जुड़े और अपने मित्रों साथियों को भी जोड़े|
जानकारी के अनुसार शहर के ताहेरपुरा क्षेत्र निवासी 35 वर्षीय युवक युनाईटेड अरब अमीरेट्स से 21 दिसंबर को फ्लाईट से मुंबई आया था। वहां से 22 दिसंबर की रात को रतलाम आया। रतलाम प्रवेश करवाते समय उसका कोविड टेस्ट करवाया गया। इसकी रिपोर्ट 23 दिसंबर की सुबह पॉजीटिव आई है। इसके बाद स्वास्थ विभाग हरकत में आया और आनन-फानन में उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया। लेकिन इस बीच प्रशासन को जानकारी मिली कि 23 की सुबह वह बुद्धेश्वर रोड में अपनी दुकान पर भी बैठा पाया गया था। इसके बाद स्वास्थ अमले ने पंहुचकर दुकान और मकान दोनों सील किए। इसके साथ ही उसके संपर्क में आए लोगों की भी ट्रेसिंग की जा रही है।सेम्पल को जीनोम सीक्वेसिंग के लिए भी भेजा जा रहा है।
युवक के खिलाफ प्रकरण दर्ज
विदेश से आने के बावजूद जिला दंडाधिकारी के आदेश और क्वारंटाइन नियमों का उल्लंघन कर लापरवाही बरतने पर नायब तहसीलदार की शिकायत पर माणकचौक थाना पुलिस ने युवक के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है। विदेश जाने के बाद भी क्वारेंटाइन नहीं रहते हुए युवक बाहर घूम रहा था और दुकान पर बैठा था।युवक के खिलाफ धारा 188,269,270 भादवी एवं 51 बी आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम ने भी लापरवाही के इस मामले को गंभीरता से लेते हुए कल ही सख्त कार्रवाई के निर्देश दे दिए थे।





