शुक्रवार को चार दुकानों गोडाउंस के विरुद्ध कार्यवाही की गई

0

News By – नीरज बरमेचा

रतलाम 24 दिसम्बर 2021/ रतलाम शहर में ज्वलनशील विस्फोटक एवं आमजन के स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक सामग्री भंडारित करने वाले गोडाउन, विक्रयकर्ता दुकानों को नगर निगम सीमा क्षेत्र से बाहर स्थानांतरित किए जाने के कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम द्वारा आदेश जारी किए गए हैं। तय समय सीमा के पश्चात संबंधित व्यक्तियों द्वारा कदम नहीं उठाए जाने पर शुक्रवार को प्रशासन द्वारा कार्रवाई प्रारंभ की गई। इस दौरान हॉट रोड़ की चार दुकानों, गोदामों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए बगैर अनुमति निर्मित शेड तोड़े गए, उनकी सामग्री अन्यत्र स्थानांतरित की गई।

न्यूज़ इंडिया 365 के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारों के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गई लिंक पर क्लिक करे।
आप स्वयं जुड़े और अपने मित्रों साथियों को भी जोड़े|

सिटी एसडीएम अभिषेक गहलोत ने बताया कि कलेक्टर के निर्देशानुसार शहर में चिन्हित गोडाउंस, दुकानों के विरुद्ध कार्रवाई जारी माह में पूरी कर ली जाएगी। कलेक्टर के निर्देश पर शहर में 67 व्यक्ति चिन्हित किए गए हैं जिनके गोडाउंस या दुकानों में आमजन के हित में नुकसानदायक सामग्री भंडारित अथवा विक्रय की जाती है।
शहर के जिन क्षेत्रों में कार्रवाई के लिए चिन्हांकन किया गया है उनमें बाजना बस स्टैंड, अमृत सागर रोड मोती नगर, वेद व्यास कॉलोनी, हॉट रोड, सुभाष नगर, पटेल कॉलोनी, मोती नगर, शंकरगढ़, सखी मार्केट लक्कड़पीठा, नयापुरा, श्रीमाली वास, भरावा कुई, नाहरपुरा, पावर हाउस रोड, राजस्व नगर, टीआईटी रोड, पावर हाउस रोड आदि क्षेत्र सम्मिलित है।