रतलाम रेंज मे सायबर फोरेंसिक युनिट स्थापित….

0

News By – नीरज बरमेचा

आज दिनांक 25-12-2021 को रतलाम रेंज की सायबर फोरेंसिक युनिट की स्थापना पुलिस उप महानिरीक्षक रतलाम रेंज सुशांत कुमार सक्सेना (भा.पु.से.) के निर्देशन व पुलिस अधीक्षक गौरव तिवारी (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन में पुलिस अधीक्षक कार्यालय रतलाम मे की जाकर कार्य प्रारंभ किया गया। जिसमे रतलाम, नीमच व मंदसौर जिले से संबंधीत सायबर फोरेंसिक कार्य किये जाएगे। बदलते समय के साथ साथ सायबर अपराधों में लगातार वृद्धि होती जा रही है, लेकिन इन पर नियंत्रण करने के लिए पुलिस के पास पर्याप्त संसाधन नहीं थे । प्रदेश में अब तक केवल एक सायबर फोरेन्सिक लैब थी। लेकिन अब प्रदेश के रतलाम सहित तेरह रेंज मुख्यालयों पर सायबर फोरेन्सिक लैब्स स्थापित की गई है, जिससे सायबर अपराधों पर नियंत्रण करने में काफी आसानी हो सकेगी।

न्यूज़ इंडिया 365 के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारों के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गई लिंक पर क्लिक करे।
आप स्वयं जुड़े और अपने मित्रों साथियों को भी जोड़े|

सायबर अपराधों से निपटने और उनके अन्वेषण के लिए पुलिस के पास पर्याप्त संसाधन नहीं हुआ करते थे। मैदानी स्तर पर सायबर फोरेन्सिक लेब की अनुपलब्धता के चलते किसी मोबाइल या कम्प्युटर के डिलीट किए गए डाटा को फिर से हासिल करना या डाटा से की गई छेड़छाड का पता लगाने जैसे काम करना बेहद मुश्किल होता था और इसके लिए उपकरणों को सायबर फोरेन्सिक लैब भोपाल भेजना पड़ता था। लेकिन अब प्रदेश के प्रत्येक रेंज मुख्यालय पर सायबर फोरेन्सिक लैब स्थापित की गई है।

पुलिस मुख्यालय द्वारा प्रदेश में मैदानी स्तर पर सायबर फोरेन्सिक अन्वेषण के लिए महंगे सायबर फोरेन्सिक टूल्स खरीदे गए है। सायबर फोरेन्सिक लैब में कार्य करने के लिए रेंज मुख्यालयों से पुलिस कर्मचारियों को विशेष प्रशिक्षण दिया गया है, जिसमे पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा उपनिरीक्षक रेडियो अनिल डावर एवं आरक्षक मयंक व्यास को सायबर फोरेंसिक युनिट रतलाम रेंज में पदस्थ किया गया है। यह लैब प्रारंभ हो जाने से मोबाईल और कम्प्यूटर जैसे डिजीटल उपकरणों की क्लोनिंग, इमेजिंग, डाटा रिट्रिव करने जैसे कार्य अब रतलाम में ही किए जा सकेंगे। इस तरह की सायबर फोरेन्सिक लैब रतलाम के साथ साथ इन्दौर, ग्वालियर, जबलपुर, उज्जैन, चम्बल, रीवा, बालाघाट, शहडोल, छिंदवाडा, खरगोन, सागर और होशंगाबाद में भी स्थापित की गई है।