सराहनीय कार्य – सेवा भारती के माध्यम से 3 विद्यार्थियों ने गरीब बस्ती में रहने वाले बच्चों को किया शिक्षित, जानिए क्या है पूरा मामला…

0
  • एक माह तक चली बच्चो की शिक्षा 
  • 40 बच्चो ने इसका लाभ लिया 
  • बच्चो को अंग्रेजी के साथ अनुशासन का भी दिया ज्ञान 

रतलाम गरीब बस्ती में रहने वाले बच्चों को शिक्षा की जरूरत रहती है| इस क्षेत्र में सरकार व स्वयंसेवी संस्थाएं अपने स्तर पर बच्चों को शिक्षित करने का प्रयास करती रहती है, किंतु नगर के तीन विद्यार्थियों ने गरीब बस्ती में रहने वाले बच्चों को ना केवल शिक्षित किया बल्कि उन्हें अंग्रेजी का शब्द ज्ञान देकर पारंगत किया और आगे अध्ययन के लिए सामग्री प्रदान भी की। नोएडा में बीबीए कर रही नगर के 3 विद्यार्थी ध्वनि मनीष जैन, रिशिता जैन एवं रीतिका सोनी ने यह बीड़ा उठाया तथा स्लम बस्ती हाट की चौकी क्षेत्र में सेवा भारती द्वारा संचालित आवासीय हॉस्टल में क्षेत्र के आसपास रहने वाले गरीब बच्चों को एकत्रित किया व अंग्रेजी की शिक्षा देना शुरू किया तथा उन्हें धीरे धीरे अक्षर ज्ञान करवाने के साथ-साथ पढ़ाई के विभिन्न तौर-तरीके भी सिखाए। लगातार 1 महीने तक पढ़ाने के बाद इन बच्चों को बैग स्वेटर तथा अन्य पाठ्य सामग्री प्रदान की। यह बच्चे अब अंग्रेजी भाषा का बहुत कुछ ज्ञान सीख गए हैं। शिक्षित होने से प्रसन्न बच्चों ने भारत मां की जय के नारे लगाए तथा शिक्षा देने वाले अपने गुरुओं का आभार व्यक्त किया।


न्यूज़ इंडिया 365 के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारों के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गई लिंक पर क्लिक करे।
आप स्वयं जुड़े और अपने मित्रों साथियों को भी जोड़े|

इस दौरान कार्यक्रम के अतिथि समाजसेवी सेवा भारती अध्यक्ष राकेश मोदी, नीरज बरमेचा, विनोद करमचंदानी, अनुज छाजेड, मनीष जैन, मनीष सोनी, योगेश जाट, मिलेश कटकानी, चेतन कोठारी, अंजना सोनी, निशु कोठारी, चंचल सोनी, सयानी सोनी आदि मौजूद थेl सञ्चालन मनीष सोनी ने किया एवं आभार राकेश मोदी ने माना| 

न्यूज़ इंडिया 365 के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारों के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गई लिंक पर क्लिक करे।
आप स्वयं जुड़े और अपने मित्रों साथियों को भी जोड़े|