[insta-gallery id="0"]
होम Highlights रतलाम के शासकीय महाविद्यालयों में सवा आठ करोड़ रुपए से ज्यादा लागत...

रतलाम के शासकीय महाविद्यालयों में सवा आठ करोड़ रुपए से ज्यादा लागत के निर्माण कार्यों का भूमिपूजन प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव तथा विधायक काश्यप द्वारा किया गया

0

News By – नीरज बरमेचा

रतलाम 28 दिसम्बर 2021/ रतलाम के दो शासकीय महाविद्यालयों में निर्माण कार्यों का भूमिपूजन प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव तथा शहर विधायक चेतन्य काश्यप द्वारा मंगलवार को किया गया। इनमें 4 करोड़ 75 लाख रुपए लागत से शासकीय कला एवं विज्ञान महाविद्यालय परिसर में भवन निर्माण तथा 3 करोड़ 53 लाख रुपए लागत से शासकीय विवेकानंद वाणिज्य महाविद्यालय परिसर में 6 अतिरिक्त कक्षों का निर्माण शामिल है।


न्यूज़ इंडिया 365 के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारों के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गई लिंक पर क्लिक करे।
आप स्वयं जुड़े और अपने मित्रों साथियों को भी जोड़े|

इस अवसर पर उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव ने वाणिज्य महाविद्यालय की बाउंड्रीवाल निर्माण कराने की घोषणा भी की। इस दौरान कृष्णा डिंडोर, शैलेंद्र डागा, मनोहर पोरवाल, बजरंग पुरोहित, प्रदीप उपाध्याय, महेंद्र नाहर,दिनेश शर्मा, अरुण राव, मनोज शर्मा, मयूर पुरोहित, नीलेश गांधी, करण बडगोत्या, अर्चित डागा, कृष्ण कुमार सोनी, अतिरिक्त संचालक उच्च शिक्षा उज्जैन आर.सी. जाटव, महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. संजय वाते, डॉ. माथुर, एसडीएम अभिषेक गहलोत, सीएसपी हेमंत चौहान, तहसीलदार गोपाल सोनी उपस्थित थे।

शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव ने अपने संबोधन में कहा कि रतलाम जिले के महाविद्यालयों में नवाचार को प्रोत्साहित किया जाए। शिक्षा और नवाचार के मामले में जिले के महाविद्यालय मॉडल रूप में विकसित हो। जिले के महाविद्यालयों में जिन कार्यों की जरूरत होगी, वह कराए जाएंगे। आप नए कोर्स पढ़ाने की भी योजना बनाएं जो आज समय की आवश्यकता अनुरूप हो। रतलाम कॉलेज में जो भी नए कोर्स पढ़ाए जाना है वे इसी सत्र से चालू किए जाएंगे। इनमें प्रोफेशनल कोर्स हो सकते हैं, अन्य प्रकार के कोर्स भी हो सकते हैं उनको शासन स्तर से मंजूरी दी जाएगी। कॉलेज को ए प्लस श्रेणी में लाया जाए। डॉ. यादव ने कहा कि इसी वर्ष से बैकलॉग पदों की पूर्ति की जा रही है। कोरोना के कारण किसी विद्यार्थी का भविष्य खराब नहीं हो और शैक्षणिक गुणवत्ता भी उत्कृष्ट रहे इसका पूरा ख्याल शासन द्वारा रखा जा रहा है। डॉ. यादव ने नई शिक्षा नीति का जिक्र करते हुए कहा कि इसमें विद्यार्थियों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण रूप से रोजगारमूलक शिक्षा का प्रावधान किया गया है जिससे शिक्षा उनके बेहतर कैरियर और जीवन में उपयोगी सिद्ध होगी।

डा. यादव ने कहा कि जीवन में समग्र दृष्टि विकसित हो। रतलाम शहर विधायक चैतन्य काश्यप आपके ऐसे जनप्रतिनिधि हैं जो वर्तमान के साथ-साथ भविष्य के समय को अपनी दृष्टि में रखते हुए कार्य कर रहे हैं। डॉ. यादव ने स्वामी विवेकानंद के जीवन पर भी प्रकाश डाला।

विधायक चैतन्य काश्यप ने अपने उद्बोधन में कहा कि हम चाहते हैं कि रतलाम में विश्वविद्यालय की स्थापना हो, रतलाम शिक्षा जगत में और प्रतिष्ठित स्थान पाए। काश्यप ने रतलाम वाणिज्य महाविद्यालय में बाउंड्रीवाल निर्माण की आवश्यकता बताई जिस पर मंत्री डॉ. यादव ने तत्काल अपने उद्बोधन में मंजूरी दी। काश्यप ने कहा कि महाविद्यालयों में भविष्य के दृष्टिगत नवीन कोर्स आरंभ किए जा रहे हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नवीन शिक्षा नीति का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि स्थानीय मुद्दों पर समझ, शोध और क्षेत्रीय आवश्यकताओं की भी पूर्ति की जा रही है। कला एवं विज्ञान महाविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में प्रारंभ में प्राचार्य डॉ. संजय वाते ने स्वागत उद्बोधन दिया।

error: Content is protected !!