आगामी कार्यक्रमों को लेकर जिला भाजपा की कामकाजी बैठक सम्पन्न

0

News By – नीरज बरमेचा

रतलाम / आगामी दिनों मे भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाये जाने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा तय करने के लिए पार्टी की जिला ईकाई की कामकाजी बैठक रंगोली सभागृह मे सम्पन्न हुई।
उक्त जानकारी देते हुए जिला मीडिया प्रभारी अरूण राव ने बताया कि बैठक को सम्बोधित करते हुए शहर विधायक चेतन्य काश्यप ने कहा कि हम अपने कार्यकर्ताओं को तैयार करने के लिए समय-समय पर प्रशिक्षण वर्ग आयोजित करते है। अन्य राजनैतिक दलों मे इस तरह के वर्ग आयोजित नही होते। हम जनकल्याण के लिए राजनीति मे है इसलिए हम अपने कार्यकर्ताओं को जनकल्याण के लिए प्रशिक्षित करते है जबकि अन्य दल सत्ता प्राप्ती के लिए राजनीति मे है और सत्ता ही एक मात्र उनके चुनाव लड़ने का उद्देश्य है।


न्यूज़ इंडिया 365 के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारों के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गई लिंक पर क्लिक करे।
आप स्वयं जुड़े और अपने मित्रों साथियों को भी जोड़े|

काश्यप ने कहा कि हमने रतलाम मे कुपोषित बच्चों को सुपोषित करने के लिए अभियान चलाया जिसमे चेतन्य काश्यप फाउण्डेंशन ने अपनी अहम भागीदारी निभाई। चेतन्य काश्यप फाउण्डेंशन ने अपने 50 कार्यकर्ताओं को इस पुनित कार्य के लिए मैदान मे उतारा। रतलाम मे तब 2700 बच्चे कुपोषित पाए गये थे। आश्चर्य इस बात का है कि उन बच्चों मे लगभग 200 बच्चे सक्षम परिवारों से थे जिनके पास बच्चों को पर्याप्त और उचित पोषण देने कि सक्षमता थी। किन्तु उन परिवारों को अपने बच्चों को कब और कितना पोषण देना है इसका भी ज्ञान नही था। चेतन्य काश्यप फाउण्डेंशन ने लगातार 6 माह तक कुपोषित बच्चों को पर्याप्त पोषण उपलब्ध करवाया तो इसके सुखद परिणाम सामने आये मात्र 6 माह मे 2700 बच्चो मे से 1300 बच्चे कुपोषण से बाहर आ गये।

भाजपा विधायक ने कहा कि नीता काश्यप भले ही राजनीति से दूर है लेकिन उन्होने लगातार आंगनवाड़ीयों मे पहूंचकर आंगनवाड़ीयों की कार्यशेली देखी तथा अपनी और से यह सुनिश्चित किया कि आंगनवाड़ी के माध्यम से बच्चों को उचित और पर्याप्त पोषण प्राप्त हो। काश्यप की इस सक्रियता से आंगनवाड़ीया सुचारू रूप से तय समय पर खुलने और बंद होने लगी। बच्चों को आंगनवाड़ीयों मे उचित पोषण भी सुनिश्चित हो सका। 8 जनवरी से 14 जनवरी के बीच आंगनवाड़ी कार्यकर्ता बच्चों का वजन करेंगी ताकि यह तय किया जा सके कि बच्चा कुपोषित तो नही है। कार्यकर्ताओं का आव्हान करते हुए काश्यप ने भाजपा कार्यकर्ताओं से कहा कि अपने-अपने क्षेत्र की आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर कुपोषण के खिलाफ सरकार की लड़ाई मे सहयोग करे।

काश्यप ने जानकारी देते हुए बताया कि देश मे 6 वर्ष से कम की आयु के लगभग 13 से 14 करोड़ बच्चे है लेकिन रजिस्टर्ड बच्चों की संख्या 6 से 7 करोड़ ही है। अर्थात मात्र 50 प्रतिशत बच्चे ही रजिस्टर्ड है। आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के साथ हम सामाजिक कार्यकर्ता के रूप मे सहयोग कर ये सुनिश्चित करे कि देश के सभी 13-14 करोड़ बच्चों का रजिस्ट्रेशन हो सके चाहे बच्चा कुपोषित हो या सुपोषित हो। आज देश की लगभग 25 प्रतिशत आबादी गरीबी रेखा के नीचे बसर कर रही है जो अपने बच्चों को पर्याप्त पोषण उपलब्ध करवाने मे सक्षम नही है। इसके लिए कांग्रेस पुरी तरह जिम्मेदार है जिसने गरीबी हटाओें का नारा देकर सत्ता हासिल की लेकिन देश मे गरीबी का ग्राफ कांग्रेस की सरकारों ने लगातार बढ़ता गया।

जावरा के वरिष्ठ विधायक राजेन्द्र पांण्डे ने कहा कि हम कार्यकर्ताओ के अथक परिश्रम के बल पर आज पंच से लेकर प्रधानमंत्री तक पहुंचने मे सफल हुए है। इस सफलता के पीछे हमारे संगठन के साथ-साथ हमारी विचारधारा, हमारी सोच तथा जनहित मे योजनाओं को बनाकर उसे संगठन के माध्यम से विस्तार देना भी है। इसी का परिणाम है कि आज भाजपा अंतिम पंक्ति के अंतिम व्यक्ति तक पहूंचकर सरकार की जनहितेशी योजनाओं को पहूंचाने मे सफल हुई है।

भाजपा विधायक ने कहा कि आगामी प्रत्येक चुनाव मे कम से कम 51 प्रतिशत वोट हर बूथ पर प्राप्त करने का पार्टी ने लक्ष्य बनाया है। इसके लिए पार्टी द्वारा नियुक्त विस्तारक 20 जनवरी से 30 जनवरी के मध्य 10 दिनों तक पार्टी द्वारा निर्धारित मंडलों मे रहकर नगर केन्द्र, ग्राम केन्द्र के प्रत्येक बूथ पर नियुक्त विस्तारकों के साथ घर-घर जाकर केन्द्र की मोदी सरकार तथा प्रदेश की शिवराज सरकार की योजनाओं के संबंध मे आम नागरिकों से चर्चा कर उन्हे भाजपा के पक्ष मे मतदान करने के लिए प्रेरित करेंगे। प्रदेश मे शायद ही ऐसा कोई परिवार होगा जिसे केन्द्र अथवा राज्य सरकार की किसी भी योजना का लाभ प्राप्त न हुआ हो। केन्द्र द्वारा देशभर मे 158 से ज्यादा तथा प्रदेश सरकार द्वारा 175 से ज्यादा ऐसी योजनाए चलाई जा रही है जो प्रदेश के हर परिवार को किसी न किसी रूप मे संबल प्रदान कर रही है।

भाजपा नेता ने अपने संबोधन मे उपस्थित कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि वे बूथ स्तर तक पार्टी को इतना मजबुत कर दे कि पार्टी के मूल मंत्र ’’बूथ जीता चुनाव जीता’’ के लक्ष्य को प्राप्त किया जा सके। 2018 मे हमने प्रदेश के विधानसभा चुनाव मे कांग्रेस के मुकाबले लगभग 1.5 प्रतिशत वोट ज्यादा प्राप्त किया बावजूद इसके हम सरकार बनाने से चूक गये। इसके पीछे बूथ पर हमारी कमजोरीया दोषी रही।

रतलाम ग्रामीण विधायक दिलीप मकवाना ने कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता पार्टी के हर निर्देश का पालन करते हुए पार्टी की रीति-नीति तथा सरकार के कामों को नीचे तक ले जाने का काम पुरी तन्मयता से करता है। क्योकि हमारा कार्यकर्ता अनुशासित तथा अपनी जिम्मेदारीयों के प्रति पुरी तरह समर्पित है।

बैठक मे उद्घाटन भाषण जिलाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह लुनेरा ने प्रस्तुत किया।
प्रारंभ मे अतिथियों ने डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी तथा पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्रों पर पुष्प अर्पित किये। जिलाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह लुनेरा ने मंचासिन अतिथियों का भाजपा का दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया। विधायक द्वय चेतन्य काश्यप , डॉ.राजेन्द्र पांण्डे, दिलीप मकवाना सहित जिलाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह लुनेरा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य द्वय के.के.सिंह कालूखेडा, अशोक पोरवाल, निमिष व्यास, जिला महामंत्री द्वय प्रदीप उपाध्याय तथा संगीता चारेल रही। बैठक का संचालन जिला महामंत्री प्रदीप उपाध्याय ने तथा आभार प्रदर्शन जिला महामंत्री संगीता चारेल ने व्यक्त किया।