News By – नीरज बरमेचा
जावरा /30 दिसम्बर 21/ क्षेत्र में आवश्यकता को देखते हुए जावरा विधायक डॉ राजेन्द्र पाण्डेय के निरंतर प्रयास के फलस्वरूप जावरा विधानसभा क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार हेतु एक माह में लगभग 15 करोड़ 60 लाख रु की स्वीकृतिया मिली है l शासन ने 12 स्थानों पर उपस्वास्थ्य केन्द्रों के लगभग 5 करोड़ 90 लाख रु की लागत से भवनों की स्वीकृति दी है l इनमे आठ केंद्र भवनविहीन थे l उप स्वास्थ्य केंद्र भवन निर्माण इस बड़ी सौगात से क्षेत्र में हर्ष व्याप्त है l
न्यूज़ इंडिया 365 के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारों के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गई लिंक पर क्लिक करे।
आप स्वयं जुड़े और अपने मित्रों साथियों को भी जोड़े|

उल्लेखनीय है कि विधायक डॉ राजेन्द्र पाण्डेय ने वर्ष 2016 -17 में जावरा विधानसभा क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार के उद्देश्य से जावरा व् पिपलोदा विकासखंडो में नवीन उप स्वास्थ्य केंद्र की स्वीकृति दिलाई थी l इन केन्द्रों के प्रारम्भ होने से दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रो को स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिलना शुरू हुआ लेकिन किराए के भवनों में अस्थाई रूप से संचालित हो रहे उप स्वास्थ्य केन्द्रों के भवनों के लिए विधायक डॉ पाण्डेय लगातार अथक प्रयास कर रहे थे l विधानसभा सत्रों में विभिन्न माध्यमो ,मुख्यमंत्री व् वरिष्ठ अधिकारियों से प्रत्यक्ष भेंट कर इन उप स्वास्थ्य केन्द्रों के भवनों के लिए आग्रह किया l डॉ पाण्डेय के प्रयास से प्रारम्भ हुए इन उप स्वाथ्य केन्द्रों में पिपलोदा विकासखंड के ग्राम सुजापुर,उम्मेदपुरा व् चिपिया तथा जावरा विकासखंड के ग्राम झालवा,बहादुरपुर ,बिनोली,मोरिया व् मीनाखेडा के लिए भवन निर्माण की स्वीकृति मिल गई है l लगभग 49 लाख 15 हजार की लागत से निर्मित होने वाले प्रति उप स्वास्थ्य केंद्र में क्लिनिक,एक वार्ड,एक लेबर रूम,प्रतीक्षा हाल के अलावा कम्युनिटी हेल्थ आफिसर व् ए.एन.एम्.का आवास भी सम्मिलित होगा l ग्रामीण क्षेत्र में भवन विहीन इन उप स्वास्थ्य केन्द्रों के सर्व सुविधायुक्त भवन निर्माण होने से क्षेत्र में बड़ी चिकित्सा सुविधा मिल जायेगी l इनके अलावा विधायक डॉ पाण्डेय ने जर्जर व् क्षतिग्रस्त हो चुके उप स्वास्थ्य केद्रो के नवीन भवनों के लिए भी लगातार प्रयास किया ,जिसमे भी सफलता मिल गई है l पिपलोदा विकासखंड के ग्राम आम्बा,हसनपालिया व् माऊखेडी तथा जावरा विकासखंड के ग्राम रोला उप स्वास्थ्य केन्द्रों के लिए भी नवीन भवनों की भी स्वीकृति मिल गई है l जिनके निर्माण की भी प्रक्रिया शुरू होने जा रही है l
बीते एक माह में जावरा विधानसभा क्षेत्र को लगभग 15 करोड़ 60 लाख रु की सौगात मिली है ,जिसमे बच्चो के लिए नवीन चिकित्सालय के अलावा 12 बिस्तरीय हाईडेंट आईसीयू व् एचडीयू वार्ड को डेडिकेटेड पीडियाट्रिक केयर यूनिट के रूप में उन्नयन किये जाने, रिंगनोद में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र व् हनुमन्तिया में नवीन उप स्वास्थ्य केंद्र बनाये जाने ,शहरी स्वास्थ्य केंद्र का उन्नयन किये जाने की भी स्वीकृतिया मिली l क्षेत्र में अत्याधुनिक संसाधनों की उपलब्धता व् बेहतर सुविधाओं के लिए निरंतर प्रयास जारी है l
जावरा विधानसभा क्षेत्र में 12 उप स्वास्थ्य केन्द्रों के भवन निर्माण सहित विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं की सौगात प्रदानं करने पर विधायक डॉ पाण्डेय ने क्षेत्रवासियों को बधाईया देते हुए संवेदनशील मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के प्रति आभार व्यक्त किया है l




