News By – नीरज बरमेचा
रतलाम, 31 दिसम्बर 2021/ कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम की पहल पर रतलाम शहर में आगामी 2 जनवरी को हेरिटेज वॉक आयोजित की जाएगी। इसका उद्देश्य शहर के लोगों को उनकी प्राचीन धरोहर और उनके इतिहास स्थापत्य, कला, संस्कृति और अनछुए तथ्यों से अवगत कराना है। हेरिटेज वॉक का आयोजन शहर के गुलाब चक्कर से प्रातः 10:00 बजे से प्रारंभ होकर झाली तालाब होते हुए महलवाडा पर समापन होगा। इस मार्ग के बीच में आ रही ऐतिहासिक इमारतों की अनोखी जानकारी दी जाएगी। जिला प्रशासन तथा रतलाम हेरिटेज संस्था के संयुक्त तत्वाधान में उक्त हेरिटेज वाक शहर की प्राचीन धरोहरों तथा यशस्वी इतिहास को जानने एवं पहचानने के लिए आयोजित की जा रही है जो अनूठी पहल सिद्ध होगी जिसमें अधिकाधिक संख्या में लोग शामिल होंगे।
न्यूज़ इंडिया 365 के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारों के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गई लिंक पर क्लिक करे।
आप स्वयं जुड़े और अपने मित्रों साथियों को भी जोड़े|





