डॉ. डॉली मेहरा फेडरेशन ऑफ ऑब्सटेट्रिक एंड गाइनेकोलॉजिकल सोसाइटी ऑफ इंडिया (FOGSI) के चैंपियन अवार्ड से सम्मानित…

0

News By – नीरज बरमेचा

इंटरनेशनल क्रिटिकल केअर ऑब्सटेट्रिक कॉन्फ्रेंस दिसम्बर में अहमदाबाद में संपन्न हुई जिसमें रतलाम के चिकित्सा क्षेत्र के लिए एक उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल हुई। इस अवसर पर रतलाम की डॉ. डॉली मेहरा को “फेडरेशन ऑफ ऑब्सटेट्रिक एंड गाइनेकोलॉजिकल सोसाइटी ऑफ इंडिया (FOGSI) का चैंपियन अवार्ड” से सम्मानित किया गया| कॉन्फ्रेंस में कोविड -19 महामारी के सबसे चुनौतीपूर्ण समय के दौरान FOGSI (2020) के दृष्टिगत और भारत में महिलाओं के स्वास्थ्य के उत्थान की दिशा में अनुकरणीय कार्य के लिए रतलाम की डॉ. डॉली मेहरा को इस अवार्ड के लिए नवाज़ा गया। कॉन्फ्रेंस के अनुसार FOGSI की टीम भी इस अवार्ड को देते हुए गर्व महसूस करती है| कॉन्फ्रेंस में फेडरेशन ऑफ ऑब्सटेट्रिक एंड गाइनेकोलॉजिकल सोसाइटी ऑफ इंडिया (FOGSI) के पूर्व अध्यक्ष (2020) डॉ. अल्पेश गांधी, सेक्रेटरी डॉ. सुनील शाह (2020) एवं  वर्तमान अध्यक्ष डॉ. शांता कुमारी के द्वारा रतलाम की डॉ डॉली मेहरा को यह अवार्ड दिया गया|


न्यूज़ इंडिया 365 के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारों के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गई लिंक पर क्लिक करे।
आप स्वयं जुड़े और अपने मित्रों साथियों को भी जोड़े|


न्यूज़ इंडिया 365 के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारों के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गई लिंक पर क्लिक करे।
आप स्वयं जुड़े और अपने मित्रों साथियों को भी जोड़े|