News By – नीरज बरमेचा
- कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम ने बालिकाओं के स्कूल पहुंचकर किया निरीक्षण
रतलाम 03 जनवरी 2022/ रतलाम जिले में भी 3 जनवरी से 15 से 18 वर्ष आयु के स्कूली बच्चों का टीकाकरण आरंभ किया गया। प्रथम दिवस 23 हजार से ज्यादा बच्चों को को वैक्सीन टीके लगाए गए। कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम निरीक्षण के लिए रतलाम की आनंद कॉलोनी स्थित नवीन कन्या हाई सेकेंडरी स्कूल पहुंचे जहां बालिकाओं के वैक्सीनेशन कार्य का निरीक्षण करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। इस दौरान पुलिस अधीक्षक गौरव तिवारी, जिला पंचायत सीईओ जमुना भिड़े, एसडीएम अभिषेक गहलोत उपस्थित थे।
कलेक्टर ने बालिकाओं से चर्चा भी की, स्कूल के स्टाफ से भी चर्चा करते हुए वैक्सीनेशन कार्यक्रम की जानकारी प्राप्त की। सीएमएचओ डॉ. प्रभाकर ननावरे ने बताया कि 3 जनवरी को रतलाम जिले में 154 स्कूलों में वैक्सीनेशन किया गया। उन्हीं स्कूलों में 4 जनवरी को भी वैक्सीनेशन किया जाएगा। इनमें शासकीय तथा प्राइवेट दोनों प्रकार के स्कूल सम्मिलित हैं। जिले में स्कूलों में 15 से 18 वर्ष आयु के दर्ज 67 हजार बच्चों का वैक्सीनेशन किया जाएगा। इसके अलावा 20 हजार ड्रॉपआउट बच्चे भी ढूंढकर वैक्सीनेट किए जाएंगे।
न्यूज़ इंडिया 365 के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारों के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गई लिंक पर क्लिक करे।
आप स्वयं जुड़े और अपने मित्रों साथियों को भी जोड़े|

न्यूज़ इंडिया 365 के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारों के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गई लिंक पर क्लिक करे।
आप स्वयं जुड़े और अपने मित्रों साथियों को भी जोड़े|




