News By – नीरज बरमेचा (93028 24420)
रतलाम , 4जनवरी | देश-प्रदेश में कोरोना के ओमीक्रॉन वेरियंट के मरीजों की संख्या में धीरे-धीरे वृद्धि हो रही है | रतलाम में भी कोरोना के पोजिटीव मरीज आए है।इससे चिंतित जिला अभिभाषक संघ ने आम जन से जिला न्यायालय में बिना काम के नहीं आने की अपील की है |
न्यूज़ इंडिया 365 के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारों के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गई लिंक पर क्लिक करे।
आप स्वयं जुड़े और अपने मित्रों साथियों को भी जोड़े|

न्यूज़ इंडिया 365 के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारों के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गई लिंक पर क्लिक करे।
आप स्वयं जुड़े और अपने मित्रों साथियों को भी जोड़े|
जिला अभिभाषक संघ के अध्यक्ष अभय शर्मा ने बताया कि न्यायालय परिसर में भी किसी एक व्यक्ति की पेशी होने पर उसके साथ अन्य ऐसे व्यक्ति भी आ रहे है, जिनका न्यायालय में कोई काम नहीं है। वर्तमान में न्यायालय परिसर में प्रवेश द्वार पर ऐसी कोई व्यवस्था नहीं है, जो ऐसे व्यक्ति की पहचान करे कि जिस व्यक्ति ने प्रवेश किया है, उसे वैक्सीन के दोनों डोज लग चुके है | यह भी व्यवस्था नहीं है कि न्यायालय में आने वाले प्रत्येक व्यक्ति की कोरोना जाँच की जा सके। ऐसी परिस्थिति में अपने व अपने परिवार की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए अतिआवश्यक होने पर ही न्यायालय में आना चाहिए | पक्षकार अपने साथ अन्य किसी व्यक्ति को नहीं लाए और शासन द्वारा निर्धारित गाईड लाईन का पालन करें,ताकि शहर में इस गंभीर बीमारी को बढ़ने से रोका जा सके और अपने परिवार की सुरक्षा की जा सके।




