केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान 08 जनवरी को रतलाम जिले में…

0

News By – नीरज बरमेचा (93028 24420)

केरल के राज्यपाल  आरिफ मोहम्मद खान का भ्रमण कार्यक्रम

रतलाम 05 जनवरी 2022/ केरल के माननीय राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान आगामी 8 जनवरी को जिले में आएंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार राज्यपाल खान 8 जनवरी को दोपहर 1:15 बजे सर्किट हाउस जावरा आएंगे तथा इसी दिन दोपहर 2:15 बजे जावरा में कांठेड परिसर सिविल हॉस्पिटल रोड स्थित डॉक्टर हरीश बल्ला के निवास पहुंचेंगे।

खान इसी दिन जावरा में दोपहर 3:30 बजे हुसैन टेकरी शरीफ पहुंचेंगे। इसके बाद शंकर मंदिर तथा नवाब पैलेस जाएंगे। वे शाम 5:35 बजे नवाब पैलेस से कांठेड़ परिसर पहुंचेंगे। रात्रि 9:05 बजे कांठेड़ परिसर से प्रस्थान कर रात्रि 9:20 बजे जावरा सर्किट हाउस पहुंचेंगे, रात्रि विश्राम सर्किट हाउस पर रहेगा।

राज्यपाल 9 जनवरी को प्रातः सर्किट हाउस से प्रस्थान कर प्रातः10:00 बजे कांठेड़ परिसर पहुंचेंगे। वहां से प्रातः 11: 00 जावरा के पॉलिटेक्निक रोड  पहुंचेंगे और इंटरनेशनल हॉलिस्टिक सेंटर के भूमिपूजन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में सम्मिलित होंगे। इसके पश्चात दोपहर 12:00 बजे से 2:00 तक जावरा सरस्वती शिशु मंदिर पर रहेंगे। वे 02:05 बजे कांठेड़ परिसर पहुंचेंगे। राज्यपाल इसी दिन शाम 4:00 बजे कांठेड़ परिसर से इंदौर एयरपोर्ट की ओर प्रस्थान कर जाएंगे।


न्यूज़ इंडिया 365 के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारों के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गई लिंक पर क्लिक करे।
आप स्वयं जुड़े और अपने मित्रों साथियों को भी जोड़े|


न्यूज़ इंडिया 365 के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारों के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गई लिंक पर क्लिक करे।
आप स्वयं जुड़े और अपने मित्रों साथियों को भी जोड़े|