News By – विवेक चौधरी
रतलाम। पूरे देश मे अचानक कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ने के साथ साथ अब ‘तीसरी लहर’ की आशंका भी बलवती होने लगी है। दिल्ली मुम्बई सहित देश के अनेक जगहों पर बड़ी संख्या में कोरोना पॉजिटिव सामने आ रहे है। रतलाम में भी बुधवार 5 जनवरी को एक साथ 14 नए कोरोना पॉजिटिव मिले है। जहाँ आइसोलेशन से एक व्यक्ति को डिस्चार्ज किया वहीं अब एक्टिव केस बढ़कर 22 हो गए है। प्रशासन से प्राप्त जानकारी के अनुसार अभी भी लगभग 1100 सैम्पल्स की रिपोर्ट आने शेष है। कुल मिलाकर स्थिति अचानक बदली है और संक्रमण की रफ्तार तेज होती नजर आ रही है। ऐसे में कोरोना से बचाव के यथासंभव उपाय किए जाने चाहिए तथा सभी को कोरोना प्रोटोकॉल का मुस्तैदी से पालन करना चाहिए। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार एक धार्मिक यात्रा पर गए दल में से 5 लोग संक्रमित है। और इस वजह से प्रशासन दल के लगभग 100 लोगों की सैम्पलिंग कर रहा है। जिसकी रिपोर्ट आना अभी शेष है।
https://chat.whatsapp.com/HMDjkDZTdPGJnUyiYTO4LD
न्यूज़ इंडिया 365 – खबरों का रतलामी फीवर के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारो के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गयी लिंक पर क्लिक करे|
आप स्वयं जुड़े और अपने मित्रो साथियों को भी जोड़े|