राकेश सकलेचा (पप्पू सेक्सी) सहित 4 आरोपियों को जेल भेजने का न्यायालय ने दिए आदेश…

0

News By –  नीरज बरमेचा (93028 24420) 

मारपीट के एक साल पुराने मामले में गुरुवार को शहर के मशहूर सट्टा किंग राकेश सकलेचा उर्फ पप्पू सेक्सी सहित 4 आरोपियों को न्यायालय ने जेल भेजने का आदेश दिया। हांलाकि आदेश सुनते ही पप्पू सेक्सी की तबीयत खराब हो गई। बाकि 3 आरोपियों को तो जेल भेज दिया गया, लेकिन सकलेचा को जिला अस्पताल की सुविधा मिल गई, जहां वे फिलहाल भर्ती हैं।


https://chat.whatsapp.com/HMDjkDZTdPGJnUyiYTO4LD

न्यूज़ इंडिया 365 – खबरों का रतलामी फीवर के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारो के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गयी लिंक पर क्लिक करे|

आप स्वयं जुड़े और अपने मित्रो साथियों को भी जोड़े|


माणकचौक थाना एसआई विनोद कटारा के अनुयार ये मामला 31 दिसंबर 2020 का है। करीब एक साल 6 दिन पहले राकेश पिता श्यामलाल मीणा उम्र 31 वर्ष निवासी रत्नेश्वर रोड ने माणकचौक पुलिस थाने पर प्रकरण दर्ज करवाया था। उसने बताया था कि 31 दिसंबर की रात को त्रिपोलिया गेट पर आरोपी राकेश पिता मन्नालाल सकलेचा उर्फ पप्पू सेक्सी, महेंद्र पिता रमेश पोरवाल, विजय पिता सौभाग्यमल पोरवाल और दीपक पिता चंद्र प्रकाश नागौरा ने उसके साथ मारपीट की थी। इसके साथ ही उसे जातिसूचक शब्दों से अपमानित करते हुए धमकाया गया। आरोपी की शिकायत पुलिस ने दर्ज कर आरोपियों को नोटिस जारी किया था, लेकिन सात साल से कम सजा की धारा होने पर उस वक्त ये गिरफ्तारी से बच गए थे। मामले में 6 जनवरी 2020 को पुलिस ने विशेष न्यायाधीश एसएसी-एसटी एक्ट के न्यायालय में चालान पेश किया। न्यायालय ने सुनवाई करते हुए चारों आरोपियों को जेल भेजने के आदेश दे दिये।

आदेश सुनते ही राकेश सकलेचा की तबीयत बिगड़ गई। उसकी ओर से वकील ने बताया कि उसे दिल की बीमारी है और इस समस्या से वह परेशान है। इसके बाद न्यायालय ने उसे जेल वारंट इश्यू किया और जेल वार्ड में उसे भर्ती करवाया गया। हालांकि अन्य आरोपियों को जेल पंहुचा दिया गया है।


https://chat.whatsapp.com/HMDjkDZTdPGJnUyiYTO4LD

न्यूज़ इंडिया 365 – खबरों का रतलामी फीवर के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारो के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गयी लिंक पर क्लिक करे|

आप स्वयं जुड़े और अपने मित्रो साथियों को भी जोड़े|