मेडिकल कॉलेज में कोरोना की संभावित तीसरी लहर की तैयारी- एसडीएम व सीएमएचओ ने व्यवस्थाओ का जायजा लिया

0

News By –  नीरज बरमेचा (93028 24420) 

शासकीय चिकित्सा महाविधालय रतलाम द्वारा संभावित कोरोना की तीसरी लहर की तैयारियाँ प्रारंभ कर दी है। आज एस डी एम गेहलोत तथा सीएमएचओ डॉ नानवरे के साथ डीन डॉ जितेन्द्र गुप्ता, अधीक्षक डॉ प्रदीप मिश्रा व मेडिकल कॉलेज के समस्त विभागाध्यक्ष, मेडिकल ऑफिसर के साथ एक समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में तीसरी लहर से संबंधित सभी पक्षों पर व्यापक चर्चा की गई। विदित है कि मेडिकल कॉलेज के सामुदायिक चिकित्सा विभाग द्वारा रतलाम जिले के फंटलाईन वकर्स, डाक्टरों का प्रशिक्षणा आयोजित किया गया था जिसमें 33 मेडिकल ऑफिसर एवं फेकल्टी, 209 नर्सिग स्टाफ, 3 लेब टेक्नीशियन को प्रशिक्षित किया गया है।


https://chat.whatsapp.com/C1DBVopkTnj6xzEB2OK7KO

न्यूज़ इंडिया 365 – खबरों का रतलामी फीवर के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारो के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गयी लिंक पर क्लिक करे|

आप स्वयं जुड़े और अपने मित्रो साथियों को भी जोड़े|


एसडीएम गेहलोत, सीएमएचओ डॉ नानावरे एवं डीन डॉ जितेन्द्र गुप्ता द्वारा अस्पताल का निरीक्षण किया गया तथा की गई तैयारियों से संतोष व्यक्त किया गया। पहले व दूसरी लहर से हुए अनुभव को आधार बनाकर मेडिकल कॉलेज और बेहतर सुविधाओ के साथ तैयार है और मरीजों को निर्बाध सेवाएँ मिल सकेंगी। बैठक में ट्रायज एरिया, वार्ड, आईसीयू, लेब सुविधाओं तथा आक्सीजन की उपलब्धता पर संपूर्ण व्यूह रचना बताई गई।

बैठक में कोरोना की तीव्रता को देखते हुए एमबीबीएस के 2018 व 19 बेच की सेशनल परिक्षाओं के विषय की भी चर्चा की गई जिसमें ऑनलाईन परीक्षा लेने के लिए ड़ीन डॉ गुप्ता ने सभी विभागाध्यक्षों से कहा है।

डॉ गुप्ता ने कहा कि समय चुनौतिपूर्ण है लेकिन सक्षम प्रशासन तथा श्रेष्ठ चिकित्सकों के साथ यह चुनौती भी सफलतापूर्वक पूर्ण होगी।