News By – नीरज बरमेचा (93028 24420)
प्रिकॉशन डोज़ लगवाने के लिए दूसरे टीके के बाद से 9 माह का अंतराल पूर्ण करना अनिवार्य रहेगा ।
रतलाम दिनाँक 8 जनवरी 2022 । मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर प्रभाकर ननावरे ने बताया कि रतलाम जिले में दिनांक 10 जनवरी सोमवार से 60 वर्ष से अधिक आयु के को मॉर्बिड अर्थात गंभीर ह्रदय रोग , कैंसर आदि से पीड़ित नागरिकों को कोविड के वैक्सीन की प्रिकॉशन डोज़ लगाई जाएगी ।
https://chat.whatsapp.com/C1DBVopkTnj6xzEB2OK7KO
न्यूज़ इंडिया 365 – खबरों का रतलामी फीवर के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारो के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गयी लिंक पर क्लिक करे|
आप स्वयं जुड़े और अपने मित्रो साथियों को भी जोड़े|

सीएमएचओ ने स्पष्ट किया कि 60 वर्ष से अधिक आयु के को मॉर्बिड जिन लोगों को कोविड का दूसरा टीका लगवा कर 9 माह से अधिक का समय पूर्ण हो गया है उन्हें कोविड वैक्सीन की प्रिकॉशन डोज़ लगाई जाएगी। जो लोग कोविन पोर्टल पर हेल्थ केयर वर्कर एवं फ्रंटलाइन वर्कर के रूप में पहले से पंजीकृत है, ऐसे लोग भी दूसरे टीके के बाद 9 माह पूर्ण करने की दशा में कोविड का तीसरा अथवा प्रिकॉशन डोज़ लगवाने के लिए पात्र रहेंगे। जो नागरिक प्री कॉशन डोज़ के लिए पात्र होने के बावजूद कोविन पोर्टल पर पंजीकृत नहीं है ,ऐसे लोगों को कोविड वैक्सीनेशन सेंटर पर सीधे टीका लगाया जाएगा एवं भौतिक रूप से प्रमाण पत्र प्रदान किया जाएगा। हितग्राहियों को उसी प्रकार का वैक्सीन दिया जाएगा, जिस प्रकार का वैक्सीनेशन पहले के दोनों डोज़ में दिया गया हो , उदाहरण के लिए यदि पहले टीकाकरण के दौरान को वैक्सीन का टीका लगा हो तो प्रिकॉशन डोज़ भी को वैक्सीन का लगेगा , यदि पूर्व में दिए टीके के दौरान कोविशिल्ड का टीका लगा हो तो प्रिकॉशन डोज़ भी कोविशिल्ड का ही लगेगा। जिला टीकाकरण अधिकारी डॉक्टर वर्षा कुरील ने बताया कि पात्र हितग्राही 10 जनवरी को वैक्सीनेशन केंद्र पर आकर सीधे ऑनसाइट बुकिंग करा कर वैक्सीनेशन करा सकेंगे।




