नगर निगम के कचरा वाहन चालक को कलेक्टर ने किया नौकरी से बर्खास्त….

0

News By – नीरज बरमेचा (93028 24420)

सोमवार को रतलाम शहर के बिरिया खेड़ी में नगर निगम के कचरा वाहन से हुई युवती की मृत्यु के संबंध में कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम ने बताया है कि वाहन चालक को नौकरी से बर्खास्त कर दिया गया है उसके खिलाफ पुलिस थाने में कायमी की गई है| युवती की मृत्यु के संबंध में शासन के नियमानुसार आर्थिक सहायता प्रावधान के अनुसार राशि दी जाएगी|


https://chat.whatsapp.com/KCsuAfbaTrVA8B9bCpGJOV

न्यूज़ इंडिया 365 – खबरों का रतलामी फीवर के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारो के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गयी लिंक पर क्लिक करे|

आप स्वयं जुड़े और अपने मित्रो साथियों को भी जोड़े|


जानिए क्या है पूरा मामला…

  • सोमवार को बिरियाखेड़ी क्षेत्र में नगर निगम के तेज गति से चलते कचरा वाहन से कुचलने के बाद एक 22 वर्षीय युवती की मौत हो गई थी 
  • कचरा वाहन की टक्कर से भतीजे की मान उतार रही एक बुआ की मौत, दूसरी को आई चोट –
  • रहवासियों ने चालक को पीटा था और वाहन को भी तोड़ा,
  • कल भी और आज भी घंटो चला चक्काजाम और हंगामा हुआ 

रतलाम। सोमावर को  बिरियाखेड़ी क्षेत्र में नगर निगम के तेज गति से चलते कचरा वाहन से कुचलने के बाद एक 22 वर्षीय युवती की मौत हो गई। उसकी बहन के पैरों में भी गंभीर चोट आई है। रहवासियों ने जमकर हंगामा किया। मैजिक चालक को पीटी, वाहन में भी तोड़फोड़ की और फिर चक्काजाम कर दिया। अस्पताल में भी हंगामा किया गया। घटना सोमवार दोपहर करीब 2 बजे की है। जब बिरियाखेड़ी मेन रोड पर स्थित मेघराज भूरिया के मकान बाहर उसकी दो बेटियां बाटी सेक रही थी। घर में बड़े बेटे के बालक की मन्नत का कार्यक्रम था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार परिवार की सबसे बड़ी बेटी 35 वर्षीय सावित्री और सबसे छोटी 22 वर्षीय पूनम घर के बाहर खुले स्थान पर बाटी सेक रही थी। पीछे से आ रहे कचरा वाहन के चालक ने तेज गति से वाहन लाते हुए सावित्री को टक्कर मार दी। पैर में चोट आई और वह लुढ़क गई। उसकी चीख सुनकर परिवार के अन्य लोग और आस पड़ोसी बाहर आए, लेकिन रुकने के बजाय कचरा वाहन के चालक ने वाहन और तेज करके भगा दिया। पूनम भूरिया जो वाहन के आगे खड़ी थी, वह वाहन पकड़कर लटक गई और गति के कारण उसी वाहन से कुचल गई। चीख-पुकार सुनकर बाहर निकले लोगों ने आगे खड़े होकर उसे रोक लिया। 

चालक को पीटा, वाहन फोड़ा, कल भी और आज भी किया चक्काजाम 
पूनम को अस्पताल पंहुचाया, लेकिन इस बीच कचरा वाहन में तोड़फोड़ करते हुए चालक को जमकर पीट दिया। सूचना मिलने पर सीएसपी हेमंत चौहान, टीआई सहित आईए थाने से बल मौके पर पहुंचा। लोगों ने बिरियाखेड़ी मुख्य रोड पर चक्काजाम कर दिया। इस दौरान वहां से जुलवानिया जाने के लिए पहुंची निगम की अन्य गाड़ियों को भी रोक लिया गया। अस्पताल में भी हंगामा हुआ। 

दो घंटे तक पैर में चोट लिए दरवाजे पर बैठी रही बड़ी बहन 
अस्पताल और चक्काजाम के बीच 200 मीटर दूर स्थित घटना स्थल पर पुलिस नहीं दिखी। हंगामे के बीच घटनाक्रम में घायल हुई बड़ी बहन सावित्री अपने पैर में आई चोट के साथ घर के दरवाजे पर ही बैठकर छोटी बहन के अस्पताल से आने का इंतजार करती रही। परिवार की अन्य बहन अंगूरबाला ने इस बात पर भी आक्रोश जताया कि पुलिस दो घंटे तक एक बार भी उनके घर तक नहीं आई। जबकि घर के बाहर ही घायल बहन और बड़ी संख्या में आक्रोशित लोग वहां एकत्रित हो गए।

घटनाक्रम के बीच दोपहर करीब 4 बजे तक बड़ी बहनें यही सोचती रही कि पूनम को भर्ती किया गया है। जबकि भीड़ इस बात पर आक्रोश जताती रही कि इस तरह की यह क्षेत्र में तीसरी घटना है। दोपहर 4 बजे पूनम का शव जैसे ही आॅटो में लेकर उसकी मां और भाई घर पहुंचे चित्कार मच गया। बहन, भाई, भाभीयों के साथ आसपास के लोग भी चीख-पुकार के साथ रोने लगे। भीड़ भी और आक्रोशित हो गई और निगम वाहनों को सड़क से नहीं निकलने देने की बात दोहराते रहे।


https://chat.whatsapp.com/C1DBVopkTnj6xzEB2OK7KO

न्यूज़ इंडिया 365 – खबरों का रतलामी फीवर के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारो के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गयी लिंक पर क्लिक करे|

आप स्वयं जुड़े और अपने मित्रो साथियों को भी जोड़े|