बूथ विस्तारक योजना के विधानसभावार प्रभारी नियुक्त…

0

News By – नीरज बरमेचा (93028 24420)

रतलाम, १२ जनवरी। भारतीय जनता पार्टी के पितृ पुरूष स्व. कुशाभाऊ ठाकरे के जन्म शताब्दी वर्ष में संगठन को मजबूती देने एवं पार्टी के मतों में बढ़ोतरी के लिए बूथ विस्तारक योजना आरंभ की गई है। इसमें पार्टी ने ११ प्रतिशत मत बढ़ाने का लक्ष्य रखा है। योजना के तहत्‌ पूरे जिले में बूथ विस्तारक कार्य कर रहे हैं।

भाजपा के जिलाध्यक्ष राजेन्द्रसिंह लुनेरा ने पार्टी की बूथ विस्तारक योजना में विधानसभावार प्रभारियों की नियुक्ति की है। रतलाम शहर विधानसभा के प्रभारी भाजपा के जिला महामंत्री निर्मल कटारिया बनाए गए हैं।  भाजपा जिला सह मीडिया प्रभारी अरूण त्रिपाठी ने बताया कि जिलाध्यक्ष लुनेरा ने जिला उपाध्यक्ष ओपेन्द्रसिंह जाधव को आलोट विधानसभा, मुकेश प्रजापत को जावरा विधानसभा, प्रकाश ग्वालियरी को सैलाना विधानसभा एवं बाबुलाल कर्णधार को रतलाम ग्रामीण विधानसभा का प्रभारी नियुक्त किया है। 

https://chat.whatsapp.com/DwTbFdh70V266oFtIe6H3v

न्यूज़ इंडिया 365 – खबरों का रतलामी फीवर के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारो के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गयी लिंक पर क्लिक करे|

आप स्वयं जुड़े और अपने मित्रो साथियों को भी जोड़े|