रतलाम निजी लेबोरेटरी के लिए जाँच संबंधी शुल्क निर्धारित…

0

News By – नीरज बरमेचा 

रतलाम 15 जनवरी 2022/ जिले में संचालित समस्त निजी लेबोरेटरी के लिए अधिकतम दरें निर्धारित की गई है। निर्धारित दरों से अधिक राशि लिए जाने की दशा में संबंधित निजी लैब संचालक के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। निर्धारित की गई जांच दर के तहत एबीजी की जांच के लिए अधिकतम राशि 600 रूपए निर्धारित है। डी डाइमर जांच के लिए अधिकतम राशि 500 रूपए, प्रोकैल्सीटोनिन के लिए अधिकतम राशि 1000 रूपए, सीआरपी के लिए अधिकतम 200 रूपए, सिरम फेरिटिन के लिए अधिकतम 180 रूपए, आईएल 6 के लिए अधिकतम 1000 रूपए की राशि निर्धारित है। उपरोक्त अनुसार निर्धारित दरों से अधिक राशि लिए जाने की दशा में संबंधित निजी लैब के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी ।


https://chat.whatsapp.com/CtKMyBBjDJa5MViP8hLrlv

न्यूज़ इंडिया 365 – खबरों का रतलामी फीवर के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारो के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गयी लिंक पर क्लिक करे|

आप स्वयं जुड़े और अपने मित्रो साथियों को भी जोड़े|