रतलाम में आने वाले दिनों में चल सकती है शीतलहर, ऑरेंज अलर्ट हुआ जारी…

0

News By – विवेक चौधरी

रतलाम, रविवार। आज सुबह जब रतलामवासी नींद से जागे तो चारो तरफ कोहरा ही कोहरा था। सामान्य दिनों की तरह जल्द ही कोहरा छट जाएगा इस भरोसे अधिकांश लोग घर बैठे रहे। वैसे भी रविवार की छुट्टी होने से सुबह की चहल पहल कम थी। लेकिन सामान्य दिनों से उलट आज कोहरा देर तक बना रहा। ग्रामीण क्षेत्र खेतों में धुंध छाई रही और किसान लोग अपनी फसलों को लेकर चिंतित दिखे। अंचल में ठण्ड का प्रकोप कम होते नज़र नहीं आ रहा है। मंदसौर और उज्जैन से भी कुछ इस प्रकार के समाचार ही मिले। इसी बीच भोपाल से जानकारी प्राप्त हुई कि आने वाले दिन और अधिक ठिठुरन वाले हो सकते है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के छतरपुर, सागर, रतलाम एवं ग्वालियर जिलों में शीतलहर चलने की संभावना है। मौसम विभाग ने इन स्थानों पर ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया है। वहीं ग्वालियर संभाग और रीवा संभाग के जिलों में तथा भोपाल एवं राजगढ़ जिलों में मध्यम से घना कोहरा रहने की संभावना व्यक्त की है। इसके साथ ही प्रदेश के अनेक स्थानों पर यलो अलर्ट जारी किया गया है। कुल मिलाकर आनेवाले कुछ दिनों ठण्ड से राहत के आसार कम ही दिखाई दे रहे है।


https://chat.whatsapp.com/CtKMyBBjDJa5MViP8hLrlv

न्यूज़ इंडिया 365 – खबरों का रतलामी फीवर के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारो के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गयी लिंक पर क्लिक करे|

आप स्वयं जुड़े और अपने मित्रो साथियों को भी जोड़े|