News By – विवेक चौधरी
रतलाम (सोमवार 17 जनवरी 22) रतलाम पुलिस को उस समय एक बड़ी सफलता हाथ लगी, जब मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने अवैध हथियार बेचने की फ़िराक में एक युवक को धरदबोचा। पूछताछ में हुए खुलासों से अवैध हथियार और गोलीकाण्ड के एक पुराने मामले सहित अनेक तार जुड़ते चले गए। मामला रतलाम और धार जिले से जुड़ा हुआ है पुलिस ने इसी क्रम में 11 आरोपियों को भी पकड़ा है। आरोपियों में एक महिला भी शामिल है, जबकि पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से अब तक आठ पिस्टल व 12 कारतूस जब्त किए है। इसके साथ ही गोरक्षा दल के जिलाध्यक्ष सुभाष पाटीदार को ग्राम सेजावता स्थित महू नीमच रोड पर हाथ में गोली लगने के मामले का भी खुलासा हुआ है। उस समय सुभाष पाटीदार ने बाइक से जाते समय सड़क से गिट्टी उड़कर हाथ में लगना बताया था, जबकि खुलासे के हिसाब से उसके साथी के हाथ से पिस्टल चलने से सुभाष के हाथ में गोली लगी थी। एक प्रेस वार्ता में पुलिस अधीक्षक रतलाम गौरव तिवारी ने मीडिया को बताया कि रतलाम पुलिस द्वारा गुण्डे बदमाशो तथा अवैध हथियारों की धरपकड़ का अभियान चलाया जा रहा है एवं सतत चेकिंग की जा रही है। उसी क्रम में जिले और शहर के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के मार्गदर्शन एवं निर्देशन में थाना प्रभारी माणकचौक की टीम ने अवैध 08 पिस्टल व 11 कारतूस सहित 11 आरोपीयो को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है।
https://chat.whatsapp.com/ISeIA69dt1dL6jatISbM8p
न्यूज़ इंडिया 365 – खबरों का रतलामी फीवर के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारो के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गयी लिंक पर क्लिक करे|
आप स्वयं जुड़े और अपने मित्रो साथियों को भी जोड़े|
कुछ इस तरह से घटना का हुआ खुलासा
पुलिस द्वारा प्रदत्त जानकारी के अनुसार दिनांक 16 जनवरी 22 को पुलिस को मुखबीर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि नमकीन क्लस्टर करमदी पर एक व्यक्ति अपने पास पिस्टल लेकर किसी को बेचने की फिराक में खडा हैं। पुलिस ने तत्काल दबिश दी और मौके पर पहुँचने पर पुलिस टीम को एक व्यक्ति दिखाई दिया, जो पुलिस को देख कर भागने लगा, जिसे पुलिस बल द्वारा पकडा गया। पकड़े गए व्यक्ति का सुनिल उर्फ सोनू सगीत्रा पिता जगदीश सगीत्रा धाकड उम्र 21 साल निवासी ग्राम झिंझोटा थाना राजोद जिला धार का होना पता चला, जिसकी तलाशी लेते 01 पिस्टल मिली, जिसकी मैग्जिन और 01 जिंदा राउण्ड भरा मिला।
गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ में पता चला कि आरोपी द्वारा उक्त पिस्टल अविनाश उर्फ अर्जुन भील निवासी सिंघाना जिला धार थाना मनावर से कुल 7 पिस्टल खरीदना बताया गया। जिसमें से 1 पिस्टल स्वयं रख कर अन्य 6 पिस्टल में से सुरेश उर्फ सूर्या पाटीदार निवासी बिरमावल जिला रतलाम को 02 पिस्टल व 03 जिंदा राउण्ड व लक्की कांठा पिता राजु कांठा निवासी रानीखेडी राजोद जिला धार को 02 पिस्टल व 02 जिंदा राउण्ड व समीर छीपा पिता मेहबूब छीपा निवासी राजोद जिला धार को 01 पिस्टल व 01 जिंदा राउण्ड व अर्पित उर्फ गोलू हंस हरिजन निवासी हरिजन बस्ती रतलाम को 01 पिस्टल व 02 जिंदा राउण्ड 20 से 25 हजार में बेचना बताया।
आरोपी सुनील द्वारा दी गई सूचना की गंभीरता को देखते हुए अवैध हथियारो की बरामदगी व आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु थाना प्रभारी दिलीप राजोरिया, उपनिरीक्षक सचिन डावर, प्रआर ज्ञानेन्द्र, आरक्षक धीरज सोलंकी, आरक्षक संदीप भदोरिया की टीम तत्काल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु ग्राम बिरमावल पहुँची, जहाँ आरोपी सुरेश उर्फ सूर्या पाटीदार को उसके खेत पर बने घर से हिरासत में लिया गया। उसके कब्जे से 01 पिस्टल व 02 राउण्ड जप्त किए गए। अन्य पिस्टल के बारे में पूछने पर आरोपी ने 01 पिस्टल व 01 राउण्ड अपने मित्र अर्पित उर्फ अक्की पाटीदार पिता रामलाल पाटीदार निवासी संदला को देना बताया। अर्पित उर्फ अक्की पाटीदार ने पूछताछ में सूर्या से ली गई पिस्टल उसके मित्र सुभाष पाटीदार पिता कैलाश पाटीदार निवासी संदला को देना बताया। सुभाष पिता कैलाश पाटीदार ने पूछताछ करने पता चला कि उक्त पिस्टल व 01 जिंदा राउण्ड उसके द्वारा उसके परिचित किशन सिंह उर्फ भटिश पिता जशवंतसिंह राठौर निवासी नयागांव रतलाम को देना बताया। जिसकी तस्दीक हेतु सुभाष पिता कैलाश पाटीदार उम्र 22 साल निवासी ग्राम संदला थाना बदनावर जिला धार को गिरफ्तार किया गया व थाना माणक चौक में अपराध क्रमांक :- 29/2022 धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत 9 आरोपीओ के विरुद्ध पंजीबद्ध कर पुलिस द्वारा विवेचना में लिया गया।
https://chat.whatsapp.com/ISeIA69dt1dL6jatISbM8p
न्यूज़ इंडिया 365 – खबरों का रतलामी फीवर के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारो के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गयी लिंक पर क्लिक करे|
आप स्वयं जुड़े और अपने मित्रो साथियों को भी जोड़े|
पूछताछ में जुड़ते गए तार, होते गए खुलासे
आरोपी सुभाष पाटीदार द्वारा पूछताछ में दी गई जानकारी की तस्दीक हेतु पुलिस आरोपी किशन उर्फ भटीक की तलाश में नयागांव पहुँची, जहाँ आरोपी किशन ने सुभाष से ली गई पिस्टल अपने परिचित व्यक्ति को देना बताया। इसके अतिरिक्त गौरव बाबा निवासी कस्तूरबा नगर से 3 अतिरिक्त पिस्टल लेना बताया और उक्त 3 पिस्टल में से एक पिस्टल शिवम उर्फ शिव पाटीदार पिता सत्या नारायण पाटीदार को, एक अन्य पिस्टल प्रेम उर्फ पप्पू राठोर को देना बताया व एक अन्य एक अन्य परिचित आरोपी को देना बताया। जिन सभी को पुलिस ने अपने जाँच प्रकरण में आरोपी बनाया है। आरोपी सुनील द्वारा दी गई जानकारी पर कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम को राजोद जिला धार रवाना किया गया व मुखबिर तंत्र व स्थानीय पुलिस की सहायता से आरोप लक्की कांठा पिता राजु कांठा उम्र 23 वर्ष निवासी रानीखेडी राजोद जिला धार से 1 पिस्टल 1 राउंड व समीर छिपा पिता महबूब छिपा से 1 पिस्टल और 1 राउंड जप्त की गई । इसके अतिरिक्त आरोपी अर्पित उर्फ गोलु हंस से 1 पिस्टल व 1 राउंड, आरोपी रितिक खरे पिता सुनील खरे निवासी रतलाम से 1 पिस्टल और 2 राउंड जप्त किया गया तथा प्रकरण में गिरफ्तारी की गई है।
पुलिस टीम द्वारा आरोपी सुनिल उर्फ सोनू संगीत्रा से पिस्टल जप्त करने के प्रकरण में अवैध पिस्टलों को मुहैया कराने वाले अविनाश उर्फ अर्जुन भील निवासी सिंघाना तहसील मनावर जिला धार, गौरव बाबा निवासी कस्तूरबा नगर रतलाम व अन्य सहित कुल 11 आरोपियो को जिला धार व जिला रतलाम के विभिन्न इलाको से कुल 8 अवैध पिस्टल व 11 कारतूस जप्त करने में सफलता हासिल की है, जिसकी अनुमानित कीमत करीबन एक लाख तीस हजार रुपये है। आरोपियों ने पूछताछ में उक्त अवैध हथियारो को शौकिया तौर पर अपने रखना, अन्य साथियो एव अपने क्षेत्र में धाक जमाने हेतु रखना बताया है। पुलिस ने यह भी बताया कि प्रकरण में विवेचना जारी है एवं गिरफ्तार आरोपीओ से पूछताछ की जा रही है। आवश्यकतानुसार प्राप्त जानकारी के आधार पर अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी एवं हथियारों की जप्ती की जाएगी। आरोपियों में से कुछ के पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड भी बताए गए है।
पूछताछ में हुआ पुराने मामले का हुआ खुलासा
पुलिस ने बताया कि अवैध हथियार से संबंधित अपराध में गिरफ्तारशुदा आरोपी सुभाष पिता कैलाश पाटीदार से पूछताछ में एक बड़ा खुलासा हुआ है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि दिनांक 01 नवंबर 21 को उसके द्वारा थाना औधोगिक क्षेत्र में मोटर साइकल पर गिट्टी उछल कर हाथ में चोट आना बताया गया था, लेकिन इलाज के दौरान डॉक्टर द्वारा उसके हाथ से पिस्टल से चली बुलेट निकली गई थी। रिपोर्ट के आधार पर धारा 336, 337 भादवि का मुकदमा अज्ञात आरोपी के विरुद्ध पंजीबद्ध कराया गया था। जबकि असलियत में उक्त दिनांक को उसके द्वारा पवन मीणा के घर महू नीमच रोड पर ईश्वर खारोल पिता गोवर्धन लाल खारोल निवासी नया नगर ताल रोड जावरा द्वारा पवन मीना की अवैध पिस्टल से छेड़ छाड़ करने पर गोली चलने के कारण उसके बाए हाथ में लगी थी। परंतु पवन द्वारा दवाब बनाए जाने पर आरोपी सुभाष द्वारा पुलिस को असत्य जानकारी दी थी।

अभी तक प्रकरण गिरफ्तार आरोपीगण
1- सुनिल उर्फ सोनू सगीत्रा पिता जगदीश सगीत्रा धाकड उम्र 21 साल निवासी ग्राम झिंझोटा थाना राजोद जिला धार।
2- सुरेश उर्फ सूर्या पिता अशोक पाटीदार उम्र 27 साल निवासी ग्राम बिरमावल थाना बिलपांक जिला रतलाम।
3- सुभाष पिता कैलाश पाटीदार उम्र 22 साल निवासी ग्राम संदला थाना बदनावर जिला धार।
4- अर्पित उर्फ अक्की पाटीदार पिता रामलाल पाटीदार उम्र 21 साल निवासी ग्राम संदला थाना बदनावर जिला धार।
5- लक्की कांठा पिता राजु कांठा उम्र 23 वर्ष निवासी रानीखेड़ी राजोद जिला धार।
6- अर्पित उर्फ गोलू हंस हरिजन पिता राजू हंश उम्र 20 वर्ष निवासी हरिजन बस्ती रतलाम।
7- समीर छीपा पिता मेहबूब छीपा उम्र 26 वर्ष निवासी राजोद जिला धार।
8- किशन सिंह उर्फ भटिश उम्र 22 वर्ष पिता जशवंतसिंह राठौर निवासी नयागांव रतलाम।
9- रितिक खरे पिता सुनील खरे उम्र 21 वर्ष निवासी नयापुरा हरिजन बस्ती रतलाम।
10- प्रेम उर्फ पप्पू राठोर पिता रामप्रसाद राठोर उम्र 26 वर्ष निवासी शिव शक्ति नगर नयागाँव रतलाम।
11- शिवम उर्फ सीड पाटीदार पिता सत्यनारायण पाटीदार उम्र 20 वर्ष निवासी 161 गणेश नगर नयागाँव रतलाम।
फरार आरोपीगण
1- अविनाश उर्फ अर्जुन भील निवासी सिंघाना तहसील मनावर जिला धार (मुख्य सप्लायर)
2- गौरव बाबा निवासी कस्तूरबा नगर रतलाम (सप्लायर)
https://chat.whatsapp.com/ISeIA69dt1dL6jatISbM8p
न्यूज़ इंडिया 365 – खबरों का रतलामी फीवर के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारो के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गयी लिंक पर क्लिक करे|
आप स्वयं जुड़े और अपने मित्रो साथियों को भी जोड़े|





