News By – नीरज बरमेचा & विवेक चौधरी
रतलाम (बुधवार 19 जनवरी 22)। मंगलवार को जिला मुख्यालय के पास के ही गाँव सुराणा के ग्रामीणों ने आकर कलेक्टोरेट कार्यालय पर आकर जिला प्रशासन से मांग की थी कि उनके गाँव मे वे लोग एक वर्ग विशेष के लोगो से परेशान है और आगामी तीन दिन में गाँव छोड़कर पलायन करना चाहते है। उपस्थित ग्रामवासियों जा कहना था कि हम हिंदुओं का गाँव मे जीना मुश्किल हो गया है। ये लोग आए दिन डराते धमकाते और विवाद करते हैं। इनकी शिकायत करने जाओ तो पुलिस उल्टा धमकाती है। अतः हम हिन्दू ग्रामवासी गांव छोड़कर कहीं और बसना चाहते हैं। हमें वहां पर पट्टा दिया जाए, ताकि हम सुख शांति से रह सके। बड़ी संख्या में कलेक्टोरेट पहुँचे ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री और गृहमंत्री के नाम का ज्ञापन सौंपा था। बताया जा रहा है कि उक्त प्रकरण में प्रशासन ने शुरुआत में इसे हल्के में लिया था लेकिन कल ही यह मामला प्रदेश के गृहमंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा के संज्ञान में आ गया था। और उन्होंने मामले को दिखवाने और जिला प्रशासन से बात करने का कहा था। साथ ही यह भी बताया था प्रदेश में किसी को डर कर रहने की जरूरत नहीं है। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार भोपाल से इस मामले को गंभीरता से लेने और स्थानीय अधिकारियों से बात करने पर जिला प्रशासन में तुरंत सक्रियता आई और बुधवार सुबह जिला कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम और पुलिस अधीक्षक गौरव तिवारी सुराणा गाँव पहुँचे और वस्तुस्थिति जानकर मामले को संभालने की कोशिशें प्रारंभ कर दी।
#Ratlam के सुराणा गाँव में हिंदुओं के पलायन का मामला संज्ञान में आया है जोकि चिंता का विषय है।
पीड़ितों की सुरक्षा के लिए जिला प्रशासन से बात करूंगा।#MadhyaPradesh शांति का टापू है और कोई भी भय का वातावरण नहीं फैला सकता है। pic.twitter.com/651sli0AbW
— Dr Narottam Mishra (@drnarottammisra) January 19, 2022
https://chat.whatsapp.com/ISeIA69dt1dL6jatISbM8p
न्यूज़ इंडिया 365 – खबरों का रतलामी फीवर के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारो के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गयी लिंक पर क्लिक करे|
आप स्वयं जुड़े और अपने मित्रो साथियों को भी जोड़े|
जिले के गांव सुराना के हिन्दू परिवारों द्वारा पलायन का अल्टीमेटम दिए जाने का मामले के राज्य स्तर तक जा पहुँच जाने पर प्रदेश के गृहमंत्री द्वारा सुराना मामले में ट्विट किया गया था। जिसके बाद जिला प्रशासन भी पूरी तरह सक्रिय हो गया। बुधवार को कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम और एसपी गौरव तिवारी ने सुराना पंहुचकर पीड़ित ग्रामीणों से चर्चा की, उनकी समस्याएं सुनकर हल करने का आश्वासन भी दिया। जहाँ कलेक्टर ने सरकारी जमीनों पर से अतिक्रमण हटाने की बात कही, तो एसपी ने गांव में पुलिस चौकी खोलने की घोषणा भी की। कलेक्टर व एसपी ने सुराना गांव में रहने वाले दोनों समुदायों के लोगों से खुली चर्चा कर उनकी समस्याओं को सुना। कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम ने कहा कि गांव वालों की समस्याओं को प्राथमिकता से हल किया जाएगा। उन्होने कहा कि कानून व्यवस्था की स्थिति को किसी भी स्थिति में बिगडने नहीं दिया जाएगा और जो कोई भी आपसी सद्भाव बिगाडने की कोशिश करेगा, उसके विरुद्ध कठोर कार्यवाही की जाएगी। गांव वालों की मांग पर कलेक्टर ने शासकीय भूमियों पर किए गए अतिक्रमण को एक माह में हटाने के निर्देश दिए है। इसी तरह पुलिस अधीक्षक गौरव तिवारी ने गांव में पुलिस चौकी स्थापित करने की बात कही, जिससे कि पुलिस त्वरित कार्यवाही कर सकेगी। एसपी तिवारी ने कहा कि कोई भी व्यक्ति यदि कानून हाथ में लेने की कोशिश करेगा, तो उसके विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जाएगी।

उल्लेखनीय है कि सुराना के हिन्दू समुदाय के लोगों ने अपने घरों पर यह घर बिकाउ है, लिखकर गांव से पलायन का अल्टीमेटम दे दिया था। गांव वालों का कहना था कि सुराना मुस्लिम बहुल गांव है और कुछ मुस्लिम युवकों द्वारा आए दिन गाली गलौज और मारपीट की घटनाएं की जाती है, लेकिन पुलिस उन पर कार्यवाही करने की बजाय दोनों पक्षों के खिलाफ कार्यवाही करती है, जिससे असामाजिक तत्वों के हौसलें बुलन्द हो रहे है। ऐसी स्थिति में गांव का हिन्दू समुदाय गांव छोड कर जाने को तैयार है। जिला कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम के नेतृत्व में सुराना गए प्रशासन के दल में एसपी गौरव तिवारी के अतिरिक्त एसडीएम तहसीलदार समेत अनेक अधिकारी शामिल थे। पूर्व में हिंदू पलायन वाली इस प्रकार की घटना उत्तर प्रदेश के कैराना में होने से ग्राम सुराणा का मामला तुरंत सुर्खियों में आ गया था।
https://chat.whatsapp.com/ISeIA69dt1dL6jatISbM8p
न्यूज़ इंडिया 365 – खबरों का रतलामी फीवर के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारो के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गयी लिंक पर क्लिक करे|
आप स्वयं जुड़े और अपने मित्रो साथियों को भी जोड़े|

https://chat.whatsapp.com/ISeIA69dt1dL6jatISbM8p
न्यूज़ इंडिया 365 – खबरों का रतलामी फीवर के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारो के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गयी लिंक पर क्लिक करे|
आप स्वयं जुड़े और अपने मित्रो साथियों को भी जोड़े|




