News By – विवेक चौधरी
रतलाम, (बुधवार 19 जनवरी 22) जिले के ग्राम सुराना में हिन्दू पलायन की खबरो के सुर्खियों में आने के बाद भोपाल से रतलाम तक हलचल मच गई। प्रदेश के गृहमंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा के ट्वीट और बाद में वीडियो ने यह स्पष्ट कर दिया था कि सरकार इस मामले को हल्के में लेने को तैयार नहीं है। उत्तर प्रदेश के चुनाव के समय रतलाम का “सुराना” प्रदेश का “कैराना” बनाना प्रदेश की भाजपा सरकार कभी होने देना नहीं चाहेगी। इस बात का असर भी दिखा और बुधवार की सुबह ही इस विवाद को हल करने हेतु कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम और पुलिस अधीक्षक गौरव तिवारी ने अन्य अधिकारियों के साथ मिलकर ग्रामीणो से बैठक की। उन्होंने ग्रामीणों की समस्या के संबंध में जानकारी प्राप्त कर जनसंवाद किया। प्रशासन के मुताबिक ग्राम में दोनों समाज के लोगो द्वारा कुछ मुख्य बातों पर सहमति भी बनी है। जो विवाद का समाधन निकालने में मदद करेगी।
https://chat.whatsapp.com/ISeIA69dt1dL6jatISbM8p
न्यूज़ इंडिया 365 – खबरों का रतलामी फीवर के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारो के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गयी लिंक पर क्लिक करे|
आप स्वयं जुड़े और अपने मित्रो साथियों को भी जोड़े|
ग्राम सुराना की समस्या के समाधान के रूप हो रहे प्रयास की जानकारी देते हुए पुलिस विभाग ने बताया कि कुछ बातों पर सहमति बनी है जैसे ग्राम में किसी भी विवाद की स्थिति या समस्या या मतभेद होने पर एक कमेटी के गठन किया गया है जिसमे SDM रतलाम ग्रामीण, अनुविभागीय अधिकारी रतलाम, ग्राम के दो वरिष्ठ हिन्दू पक्ष के व्यक्ति व 2 वरिष्ठ मुस्लिम पक्ष के व्यक्ति इस कमेटी में सदस्य होंगे। ग्राम में अतिक्रमण की शिकायतों की जानकारी लेकर परीक्षण किया जावेगा व जिस – जिस स्थान पर अवैध निर्माण किया गया है, उसे ध्वस्त किया जावेगा। विवाद के त्वरित हल और सुरक्षा के लिए ग्राम में पुलिस की अस्थाई चौकी का निर्माण किया जावेगा ।
प्रशासन और ग्रामीणों के बीच हुई मीटिंग में लिए गए निर्णय अनुसार ग्राम सुराना में तत्काल प्रभाव से अस्थाई चौकी का निर्माण किया जा चुका है, उप निरीक्षक जगदीश यादव (प्रभारी) सहित ASI शिवनाथ सिंह राठोर व 1-4 का बल तैनात किया गया है, साथ ही थाना बिलपांक से भी बल प्रदाय किया गया है। इस प्रकार नवीन स्थापित पुलिस चौकी में करीब 13 लोगो का पुलिस बल लगाया गया। जिससे ग्राम में शांति व्यवस्था की स्थिति अनुकूल रहे। इसके अतिरिक्त ग्राम में निगरानी हेतु प्रमुख स्थल व संवेदनशील स्थानो पर शासन की ओर से CCTV कैमरा लगाया जाना प्रस्तावित किया गया है। जिसका कार्य गुरुवार से ही प्रारम्भ किया जावेगा।
प्रशासन नेअवैध अतिक्रमण की शिकायत की जांच कर त्वरित कार्यवाही कर शासकीय भूमि पर बनी चाय, ईलेक्ट्रोनिक समान की कुल 6 दुकानों को तोड़ा गया, तेजाजी मंदिर के पास शासकीय भूमि पर बने अवैध बाथरूम को ध्वस्त किया गया, शासकीय नाली पर बने अवैध अतिक्रमण को भी तोड़ने की कार्यवाही शासन व पुलिस की टीम के द्वारा की गई है। ग्राम में सांप्रदायिक सौहार्द की प्रतिकूल स्थिति का निर्माण करने वाले तीन व्यक्ति मयूर खान, शेरु उर्फ शेर आली एवं हैदर आली के विरुद्ध 151 की प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई है व ग्राम में उपस्थित आपराधिक तत्वो के आपराधिक रिकॉर्ड की तलाश की जा रही है ताकि उनके विरुद्ध जिलाबादर की कार्यवाही की जावे। प्रशासन का कहना है कि ग्राम में सांप्रदायिक सोहाद्र की स्थिति को बनाए रखने हेतु पुलिस व प्रशासन की संयुक्त टीम के द्वारा जनसंवाद कर ग्रामीणो में विश्वास जगाया है व शरारती व अशांति फैलाने वाले तत्वो के विरुद्ध कठोर कार्यवाही कर कडा संदेश दिया है। साथ ही साथ पुलिस की 24×7 मौजूदगी सुनिश्चित करने हेतु पुलिस चौकी का निर्माण किया गया है।