News By – नीरज बरमेचा
- 20 लाख घंटे करेंगे कार्य
- भोजन करेंगे आमजन के घर
रतलाम – प्रदेश में भाजपा ने पूर्व श्री कुशाभाऊ ठाकरे के जन्मशताब्दी वर्ष को संगठन पर्व के रुप में मनाने का निर्णय लिया है। ऐसे में श्री कृष्ण जन्माष्टमी 2021 से 2022 तक कार्यकर्ता संगठन को लगातार गति देगा। ऐसे में 20 जनवरी से 30 जनवरी तक प्रदेश में 20 हजार कार्यकर्ता 10 दिन तक हर बूथ पर जाएंगे। प्रदेश के 65 हजार बूथों पर जाकर आम जनता से केंद्र तथा प्रदेश भाजपा सरकार की जनहितैषी योजनाओं के बारे में चर्चा करेंगे ।पार्टी को हर चुनाव में हर बुथ पर कम से कम 51 प्रतिशत वोट प्राप्त हो इसी लक्ष्य को लेकर पार्टी ने बूथ विस्तारक योजना पर काम प्रारम्भ किया है ।
https://chat.whatsapp.com/ISeIA69dt1dL6jatISbM8p
न्यूज़ इंडिया 365 – खबरों का रतलामी फीवर के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारो के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गयी लिंक पर क्लिक करे|
आप स्वयं जुड़े और अपने मित्रो साथियों को भी जोड़े|
यह बात देवास – शाजापुर क्षेत्र के सांसद महेंद्र सोलंकी जी ने बुधवार को मीडिया से चर्चा में कही। सांसद ने बताया कि संगठन पर्व अंतर्गत ही बूथ विस्तारक योजना शुरू की गई है। 10 दिन तक कुल 20 लाख घंटे कार्य इस दौरान किया जाएगा। संगठन पर्व भाजपा की महत्वपूर्ण योजना है। क्योंकि पार्टी का मूल मंत्र है “बूथ जीता तो चुनाव जीता”
वरिष्ठ भी करेंगे कार्य
सांसद ने बताया इस दौरान मुख्यमंत्री शिवराजसिंह जी चौहान, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा जी भी इस कार्य में लगेंगे। भाजपा ने संगठन नाम से मोबाइल एप भी बनाया है। इसमे प्रदेश के पूरे 65 हजार बूथ की जानकारी रहेगी। इसमे समय – समय पर अपडेशन का कार्य प्रदेश की आईटी टीम करेगी। इसमे डिटेल अपलोड आईटी टीम करेगी। इस अभियान से भाजपा का विस्तार होगा तो प्रदेश को भी लाभ होगा। प्रदेश के हर बूथ पर एक विस्तारक रहेगा।
जिले में इस तरह होगा काम
मीडिया से चर्चा के दौरान जिला प्रभारी श्याम सुंदर शर्मा, शहर विधायक चेतन्य काश्यप , ग्रामीण विधायक दिलीप मकवाना , जिलाध्यक्ष राजेंद्रसिंह लुनेरा , जिला महामंत्री निर्मल कटारिया , जिला मीडिया प्रभारी अरूण राव, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य निमीष व्यास, मंडल अध्यक्ष कृष्णा सोनी, करण बडग़ोत्या भी उपस्थित रहे। संचालन जिला मीडिया प्रभारी अरुण राव ने किया ।