News By – नीरज बरमेचा
रतलाम दिनांक 21- 1 – 2022 मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर प्रभाकर ननावरे ने बताया कि रतलाम जिले में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं के अंतर्गत सुधार किया जाना है। इस क्रम में रतलाम जिले में गर्भवती माताओं का अनमोल ऐप में पंजीयन की स्थिति असंतोषजनक पाई गई है , इसके चलते रतलाम जिले की 8 महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया गया है। कारण बताओ सूचना पत्र का जवाब संतोषजनक ना होने की स्थिति में संबंधित एएनएम के विरुद्ध दो वेतन वृद्धि रोकने की कार्रवाई की जाएगी। रतलाम जिले की सोनकली मौर्य उप स्वास्थ्य केंद्र आक्या कलां, मंजुला शर्मा उप स्वास्थ्य केंद्र तालोद, ममिता खराड़ी उप स्वास्थ्य केंद्र रतनगढ़ पीठ , मरियम जेकब उप स्वास्थ्य केंद्र जमुनिया , दुर्गा मालवीय उप स्वास्थ्य केंद्र प्रीतम नगर, संगीता वसुनिया वार्ड क्रमांक 18, संगीता भूरिया वार्ड क्रमांक 39, मनीषा परमार वार्ड क्रमांक 25 को कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया गया है, तीन दिवस में उत्तर ना देने की स्थिति में एक पक्षीय कार्यवाही कर दी जाएगी ।
https://chat.whatsapp.com/ISeIA69dt1dL6jatISbM8p
न्यूज़ इंडिया 365 – खबरों का रतलामी फीवर के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारो के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गयी लिंक पर क्लिक करे|
आप स्वयं जुड़े और अपने मित्रो साथियों को भी जोड़े|

कोविड सैम्पल कार्य में लापरवाही बरतने पर सैलाना बीएमओ का प्रभार अन्य चिकित्सक को दिया गया ।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर प्रभाकर ननावरे ने बताया रतलाम जिले में प्रतिदिन निर्धारित लक्ष्य के अनुसार कोविड के सैंपल किये जाने की समीक्षा की जा रही है। विगत दिनों रतलाम जिले के सैलाना विकासखंड में कोविड सैंपल की संतोषजनक स्थिति ना होने के कारण कलेक्टर महोदय के अनुमोदन के आधार पर सैलाना विकासखंड के विकास खंड चिकित्सा अधिकारी का प्रभार अन्य चिकित्सक डॉ जितेंद्र रायकवार को प्रदान किया गया है । सीएमएचओ ने स्पष्ट किया है कि कोविड सैंपल कार्य मे लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी ।
https://chat.whatsapp.com/ISeIA69dt1dL6jatISbM8p
न्यूज़ इंडिया 365 – खबरों का रतलामी फीवर के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारो के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गयी लिंक पर क्लिक करे|
आप स्वयं जुड़े और अपने मित्रो साथियों को भी जोड़े|





