बीच बाजार में हुई गोलीबारी, कोई नहीं हुआ हताहत, एसपी ने माणक चौक थाना टीआई सहित 2 बीट प्रभारी को किया निलंबित…

0

News By – नीरज बरमेचा 

रतलाम शुक्रवार। रतलाम शहर के माणक चौक थाना क्षेत्र अंतर्गत गोलीबारी होने से कुछ देर के लिए सनसनी फैल गई। घटना शहर के भाटों का वास इलाके की है जहाँ  शुक्रवार की शाम को एक बाइक पर सवार होकर आए तीन बदमाशों ने एक दुकान पर फायर किया और भाग गए। यद्दपि गोलीबारी में कोई भी हताहत नहीं हुआ है लेकिन गोलीबारी की घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते है पुलिस मौके पर पहुँची और एसपी भी मौके पर पहुंचे एसपी गौरव तिवारी ने तत्काल एक्शन लेते हुए माणक चौक थाना प्रभारी सहित कुल 3 पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार की शाम करीबन साढे चार बजे शहर के भाटों का वास स्थित बालाजी नमकीन नामक दुकान पर फायर किया गया है। बताया जा रहा है कि तीन व्यक्ति मोटर साइकिल पर सवार होकर वहां पंहुचे थे, उनके हाथों में तलवार भी थी और उन्होंने फायरिंग की घटना को अंजाम दिया।


https://chat.whatsapp.com/ISeIA69dt1dL6jatISbM8p

न्यूज़ इंडिया 365 – खबरों का रतलामी फीवर के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारो के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गयी लिंक पर क्लिक करे|

आप स्वयं जुड़े और अपने मित्रो साथियों को भी जोड़े|


घटना से एसपी गौरव तिवारी थोड़ा नाराज़ दिखे। उन्होंने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि भाटों का वास निवासी सोहनलाल और जावेद घोसी नामक व्यक्ति पर तीन बदमाशों ने गोलियां चलाई। घटना में कोई भी हताहत नहीं हुआ है। जिस दुकान पर फायरिंग की गई वह सोहनलाल की ही है। पूछताछ में सोहनलाल ने बताया कि तीन युवक दुपहिया वाहन पर सवार होकर आए थे। फरियादी के अनुसार आरोपी सट्टे की दुकान चलाने के लिए पैसे की मांग कर रहे थे। जबकि सोहन लाल का कहना है कि वह सट्टा नहीं करता है। एसपी गौरव तिवारी ने बताया कि मामले में अभी तक गोलू, अकबर और अफसार नामक युवकों के नाम सामने आए हैं। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

थाना प्रभारी और बीट प्रभारी सहित 3 को किया निलंबित

एसपी गौरव तिवारी ने गोलीबारी की घटना के बाद माणक चौक थाना प्रभारी दिलीप राजौरिया सहित 3 पुलिसकर्मी को निलंबित कर दिया है। दरअसल बालाजी नमकीन सोहनलाल खन्निवाल उर्फ दद्दी का निवास और दुकान है। मौके पर एसपी को बताया गया कि कुछ दिनों पूर्व भी उक्त दुकान पर कुछ लोगों ने हमला किया था और सट्टेबाजी करने के एवज में अवैध वसूली की मांग की थी। जिसकी पुलिस को शिकायत भी की गई थी लेकिन इसपर ना ही कोई ठोस कार्रवाई हुई और ना ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के संज्ञान में लाया गया। जब एसपी गौरव तिवारी मौके पर पहुँचे तो क्षेत्रिय लोगों ने इस बात की जानकारी देते हुए आक्रोश जताया। नागरिकों की शिकायतें सामने आने पर नाराज़ एसपी ने माणक चौक थाना प्रभारी दिलीप राजोरिया, बीट प्रभारी सहित तीन पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। आगामी आदेश तक माणकचौक थाने का अस्थाई प्रभार उपनिरीक्षक सचिन डाबर को दिया गया है।

चलते चलते….

बताया जा रहा है कि भोपाल से भी अपराध के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाने के आदेश है। जिसके चलते घटना में गोलीबारी के आरोपियों के अवैध अतिक्रमण पर तत्काल हटाने की कार्यवाही की जा सकती है।


https://chat.whatsapp.com/ISeIA69dt1dL6jatISbM8p

न्यूज़ इंडिया 365 – खबरों का रतलामी फीवर के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारो के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गयी लिंक पर क्लिक करे|

आप स्वयं जुड़े और अपने मित्रो साथियों को भी जोड़े|