News By – नीरज बरमेचा
भाजपा के संगठन शिल्पी पितृ पुरूष स्व. कुशाभाऊ ठाकरे के जन्म शताब्दी वर्ष में संगठन विस्तार के लिए बूथ विस्तारक महाअभियान का गुरूवार को शुभारंभ हुआ। शहर विधायक चेतन्य काश्यप ने डॉ. भीमराव अम्बेडकर मंडल के शक्ति केन्द्र क्रं. २ के अन्तर्गत आने वाले मतदान केन्द्र क्रं. ८ पर बूथ विस्तारक योजना का शुभारंभ किया। उन्होंने इस मौके पर कार्यकर्ताओं से चर्चा कर उनका उत्सावर्धन भी किया। आरंभ में काश्यप ने पं. दीनदयाल उपाध्याय, डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी एवं भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण कर बूथ विस्तारक अभियान का शुभारंभ किया। बाद में उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ क्षेत्र के रहवासियों से उनके निवास पर पहुंचकर भेंट भी की। काश्यप ने शासन द्वारा विभिन्न योजनाओं के तहत किए गए जनकल्याणकारी कार्यों की जानकारी दी।
https://chat.whatsapp.com/ISeIA69dt1dL6jatISbM8p
न्यूज़ इंडिया 365 – खबरों का रतलामी फीवर के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारो के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गयी लिंक पर क्लिक करे|
आप स्वयं जुड़े और अपने मित्रो साथियों को भी जोड़े|

इस दौरान मंडल विस्तारक संतोष पोरवाल, मंडल अध्यक्ष करणधीर्य बड़गोत्या, प्रभारी महामंत्री विनोद यादव, वार्ड आईटी प्रभारी ज्योति खण्डेलवाल, वार्ड संयोजक नंदकिशोर गोठवाल, बूथ विस्तारक अजय गोखरू, बूथ अध्यक्ष लोकेन्द्र आचार्य एवं भगतसिंह भदोरिया, चुन्नीलाल ठेकेदार, रवि व्यास, हेमन्त दावरे, किरण महावर आदि मौजूद थे।