जानिए क्या आपकी ट्रैन का समय बदला है या आपकी ट्रैन होगी निरस्त? पढ़िए पूरी खबर….

0

News By – विवेक चौधरी

रतलाम शुक्रवार। यदि आप या आपका कोई अपना ट्रैन से यात्रा करने वाले है तो यह खबर आपके लिए काम की हो सकती है। क्योंकि रेलवे ने कुछ ट्रेनों का समय बदला है जबकि कुछ ट्रैन शॉर्ट टर्मिनेट की जा रही है। इस समाचार को पूरा पढ़कर आप इसके बारे विस्तृत जानकारी प्राप्त कर पाएंगे। पश्चिम रेलवे के रतलाम मंडल के जनसंपर्क विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार रतलाम रेल मंडल के विभिन्‍न स्‍टेशनों पर ठहराव के साथ चलने वाली दो गाडियों का  रतलाम स्‍टेशन पर आगमन/प्रस्‍थान समय में बदलाव किया जा रहा है।  गाड़ी संख्‍या 19712 भोपाल जयपुर एक्‍सप्रेस एवं 19329 इंदौर उदयपुर एक्‍सप्रेस का रतलाम स्‍टेशन पर आगमन/प्रस्‍थान समय में परिवर्तन किया जा रहा है। समय परिवर्तित गाडियों का विवरण निम्‍नानुसार है:-

  1. 27 जनवरी, 2022 से भोपाल से चलने वाली गाड़ी संख्‍या 19712 भोपाल जयपुर एक्‍सप्रेस का रतलाम स्‍टेशन पर आगमन/प्रस्‍थान  (22.25/22.40) बजे होगा।
  2. 27 जनवरी, 2022 से इंदौर से चलने वाली गाड़ी संख्‍या 19329 इंदौर उदयपुर  एक्‍सप्रेस का रतलाम स्‍टेशन पर आगमन/प्रस्‍थान 21.30/21.45 बजे होगा। 

मेगा ब्‍लॉक के कारण रतलाम मंडल की दो गाडियॉं प्रभावित

पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के उज्‍जैन-भोपाल सेक्‍शन के शुजालपुर-कालापीपल स्टेशनों के बीच  इंजीनियरिंग, ट्रैक्शन व मशीन संबंधित कार्यों के लिये 24 जनवरी, 2022 को पांच घंटे मेगा ब्लॉक लिया गया है, इसके कारण रतलाम मंडल की दो गाडियॉं प्रभावित होगी। इन गाड़ियों का विवरण निम्‍नानुसार है:-

  1. गाड़ी संख्‍या 19339 दाहोद-भोपाल एक्सप्रेस 24 जनवरी, 2022 को उज्जैन में टर्मिनेट होगी तथा उज्जैन से भोपाल के बीच निरस्‍त रहेगी।
  2. गाड़ी संख्‍या 19324 भोपाल- डॉ अंबेडकर नगर एक्सप्रेस, 24 जनवरी, 2022 को निरस्‍त रहेगी।

पटना अहमदाबाद ट्रैन रहेगी निरस्त

उत्‍तर मध्‍य रेलवे में नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के कारण रतलाम मंडल की गाडि़यॉं प्रभावित
पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल से होकर गुजरने वाली एक जोड़ी रेलगाड़ी, उत्‍तर मध्‍य रेलवे प्रयागराज मंडल के शुजातपुर स्‍टेशन पर डेडिकेटेड फ्रेट कोरिडोर रेल लाइन को कनेक्‍ट करने के लिए प्रस्‍तावित नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के कारण प्रभावित होगी। इस नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के कारण  जो रेलगाडियॉं प्रभावित होगी उसका विवरण निम्‍नानुसार है:-

  1. गाड़ी संख्‍या 09447 अहमदाबाद पटना क्‍लोन एक्‍सप्रेस, 26 जनवरी, 2022 को अहमदाबाद से चलने वाली निरसत रहेगी।
  2. गाड़ी संख्‍या 09448 पटना अहमदाबाद क्‍लोन एक्‍सप्रेस, 28 जनवरी, 2022 को पटना से चलने वाली निरस्‍त रहेगी।

दो जोड़ी गाडियों में स्‍थाई रूप से अतिरिक्‍त कोच की सुविधा

पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के इंदौर से आरंभ होने वाली दो जोड़ी ट्रेनों में स्‍थाई रूप से अतिरिक्‍त कोच की सुविधा उपलब्‍ध करवाई जा रही है। इन गाड़ियों में यात्रियों की अतिरिक्‍त भीड़ को देखते हुए, उन्‍हें सुविधा देने के लिए इंदौर से वाराणसी के लिए चलने वाली दो जोड़ी गाडियों में स्‍थाई रूप से चार अतिरिक्‍त कोच की सुविधा उपलब्‍ध करवाई जा रही है।
गाड़ी संख्‍या 20413 वाराणसी इंदौर महाकाल एक्‍सप्रेस में 25 जनवरी, 2022 से, गाड़ी संख्‍या 20414 इंदौर वाराणसी महाकाल एक्‍सप्रेस में 26 जनवरी, 2022 से, गाड़ी संख्‍या 20415 वाराणसी इंदौर महाकाल एक्‍सप्रेस में 30 जनवरी, 2022 से तथा गाड़ी संख्‍या 20416 इंदौर वाराणसी एक्‍सप्रेस में 31 जनवरी, 2022 से एक सेकंड एसी एवं तीन स्‍लीपर श्रेणी के अर्थात् चार अतिरिक्‍त कोच जोड़े जाएंगे।


https://chat.whatsapp.com/ByeWHo9VeVeJP7wOcUbrhB

न्यूज़ इंडिया 365 – खबरों का रतलामी फीवर के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारो के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गयी लिंक पर क्लिक करे|

आप स्वयं जुड़े और अपने मित्रो साथियों को भी जोड़े|