रहवासियों के आक्रोश के बाद एक्शन में आए सिंघम, एसपी गौरव तिवारी ने खड़े होकर अपराधियों के अवैध कब्जे कराए धराशाही…

0

News By – नीरज बरमेचा (93028 24420) & विवेक चौधरी 

  • रतलाम शहर के मोमिनपुरा क्षेत्र में हुई थी फायरिंग

  • जुए सट्टे की रंगदारी वसूलने की बात पर हुआ था हमला

  • रतलाम एसपी गौरव तिवारी ने माणक चौक थाना प्रभारी व पुलिस कर्मचारियों को किया लाइन अटैच

  • शहर में अवैध रूप से संचालन कर रहे सट्टा जुआ व्यापारियों के घर पर चला बुलडोजर

  • जिला प्रशासन की बड़ी कार्यवाही

  • एसपी गौरव तिवारी की मौजुदगी में रात भर चला बुलडोजर

  • शनिवार को फिर चलेगी मुहिम

  • रतलाम पुलिस ने उड़ाई गुंडो,सटोरियों और अवैध कारोबारियों की नींद

  • सुबह 4 बजे तक चली कार्रवाई

  • 12 अवैध निर्माणों को ध्वस्त किया गया

  • कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी .

आज दिनांक को रतलाम शहर में अवैध सट्टा व जुए के अड्डे चलाने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करते हुए प्रशासन व पुलिस की संयुक्त टीम के द्वारा कुल 12 अवैध निर्माणों को ध्वस्त किया गया :-

  1. अकबर घोसी निवासी बरगुंडो का वास (मकान)

  2. दादू उर्फ सोहनलाल – भाटो का वास(दुकान)

  3. राकेश खन्नीवाल -भाटो का वास ( दुकान व मकान )

  4. एज़ाज़ कुरेशी – कसाई मंडी (मकान)

  5. फ़ज़ल कुरेशी – लोहार रोड ( मकान)

  6. मुकेश खन्नीवाल – लोहार रोड (मकान)

  7. मुकेश खन्नीवाल – लोहार रोड(दुकान)

  8. प्रदीप सोनी – सिलावटो का वास (मकान)

  9. हरदेव लाल पीपली पर 2 अवैध गुमठी

  10. भाटो का वास एक अवैध गुमठी

शुक्रवार दोपहर को माणकचौक थाना क्षेत्र में हुए गोलीकांड के बाद एक्शन मोड में आए एसपी गौरव तिवारी ने कल रात अवैध कारोबार से जुड़े लोगों की नींद उड़ा दी। पुलिस और प्रशासन की टीम ने रात भर कार्रवाई करते हुए सटोरियों और अवैध कारोबारियों अवैध निर्माणों को तोड़ने की कार्रवाई को अंजाम दिया। एसपी गौरव तिवारी के निर्देशन में रात 8:00 बजे शुरू हुई यह मुहिम सुबह 4:00 बजे तक चली ।जिसमें कुल 12 स्थानों को ध्वस्त किया गया है। जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह 11:00 बजे से फिर कार्रवाई शुरू होने के संकेत हैं।

शुक्रवार को शहर के भाटों का वास में हुए गोलीकांड की घटना के कुछ ही घंटे बाद एसपी गौरव तिवारी के निर्देशन में गोलीकांड में शामिल गुंडों और सटोरियों पर प्रभावी कार्रवाई करते हुए उनके निर्माणों पर प्रशासन व पुलिस ने बुल्डोजर चलवा दिए। रात भर कार्रवाई चली। शहर के आधा दर्जन स्थानों पर 12 निर्माण ढहाए गए जिनमें घर, दुकान और गुमटी आदि शामिल हैं। पूरी कार्रवाई एसपी गौरव तिवारी सहित अन्य अफसरों की मौजूदगी में हुई।

रात से सुबह 4 बजे तक चली कार्रवाई की जद में सट्टा कारोबार से जुड़े गोलीकांड के फरियादी के अतिक्रमण भी आए।  नमकीन के ठेले के साथ ही दुकान पर भी बुलडोजर चला। पूरी कार्रवाई खुद एसपी ने खड़े रहकर करवाई।

इन क्षेत्र में हुई कार्रवाई

शुक्रवार देर रात तक जिन इलाकों में कार्रवाई हुई उनमें बरगुंडों का वास, भाटों का वास, कसाई मंडी, लोहार रोड, सिलावटों का वास, हरदेव लाला की पीपली इलाके शामिल हैं। जो अतिक्रमण और निर्माण शामिल हैं उनमें सट्टा और अवैध कारोबार से जुड़े लोगों के निर्माण है।

आज फिर होंगी कार्रवाई!

शुक्रवार शनिवार रात भर पुलिस और प्रशासन की टीम ने कार्रवाई करते हुए अलग-अलग स्थानों पर 12 निर्माणों को ध्वस्त कर दिया। पुलिस विभाग के सूत्रों के अनुसार सुबह 4:00 बजे रुकी मुहिम शनिवार सुबह 11:00 बजे फिर से शुरू होने के संकेत मिल रहे हैं।



https://chat.whatsapp.com/ByeWHo9VeVeJP7wOcUbrhB

न्यूज़ इंडिया 365 – खबरों का रतलामी फीवर के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारो के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गयी लिंक पर क्लिक करे|

आप स्वयं जुड़े और अपने मित्रो साथियों को भी जोड़े|