एक्शन में प्रशासन – माफियाओं, अपराधिक तत्वों के विरुद्ध रतलाम शहर में रविवार को भी कार्रवाई लगातार रही जारी…

0

News By – नीरज बरमेचा  (93028 24420)

रतलाम 23 जनवरी 2022/ कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम के निर्देशन में रतलाम शहर के गुंडों, माफियाओं और एवं अपराधिक तत्वों के विरुद्ध प्रशासन द्वारा लगातार कार्रवाई जारी है। रविवार को भी जुआ-सट्टा माफियाओं, अपराधिक तत्वों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए उनके अवैध निर्माण तोड़े गए, मकानों पर कार्रवाई करते हुए जेसीबी से अवैध निर्माण हटाए गए। कार्रवाई में जय भारत नगर, धानमंडी, टाटानगर, श्रीनगर क्षेत्रों में अवैध निर्माण तोड़े गए। प्रशासन द्वारा मुहिम लगातार जारी है। शनिवार को भी 13 अवैध निर्माण तोड़े गए थे कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

रविवार को हुई कार्रवाई के दौरान एएसपी इंद्रजीत बाकलवार, सीएसपी हेमंत चौहान, एसडीएम अभिषेक गेहलोत, निगम आयुक्त सोमनाथ झारिया, तहसीलदार गोपाल सोनी, डीएसपी शीला सुराना सहित कई थाना क्षेत्रों के प्रभारी, भारी संख्या में पुलिस बल की मौजूद रहे।


https://chat.whatsapp.com/ByeWHo9VeVeJP7wOcUbrhB

न्यूज़ इंडिया 365 – खबरों का रतलामी फीवर के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारो के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गयी लिंक पर क्लिक करे|

आप स्वयं जुड़े और अपने मित्रो साथियों को भी जोड़े|


 

रतलाम में गुंडा तत्वों के खिलाफ पुलिस प्रशासन का अभियान रविवार को भी जारी रहा । प्रशासन की टीम हिस्ट्रीशीटर दीपू टांक, रईस खान, और कालू के मकानों पर कार्रवाई करने पहुंची। जय भारत नगर, श्रीनगर कॉलोनी, धानमंडी और दीनदयाल नगर क्षेत्र में बदमाशों के अवैध मकान को जेसीबी से जमींदोज कर दिया गया। प्रशासन ने करीब 30 से अधिक गुंडा तत्वों की लिस्ट तैयार की है। जिन पर लगातार कार्रवाई जारी रहेगी। प्रशासन की इस बड़ी कार्रवाई के लिए बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स की तैनाती की गई । प्रशासन के अधिकारी भी कार्रवाई के दौरान मौके पर मौजूद रहे।

दरअसल रतलाम जिला प्रशासन गुंडा अभियान के अंतर्गत अपराधियों द्वारा अर्जित की गई अवैध संपत्तियों पर कार्रवाई कर रहा है। लेकिन पिछले कुछ दिनों से यह मुहिम ठंडी पड़ गई थी । जिसके बाद शुक्रवार शाम माणक चौक थाना क्षेत्र में सट्टेबाजी को लेकर हुए गोलीकांड के बाद पुलिस और प्रशासन ने रातो रात इस मुहिम को फिर से शुरू करते हुए हिस्ट्रीशीटर गुंडों और सटोरियों के 1 दर्जन से अधिक अवैध मकानों को तोड़ा है। इसके बाद 30 से अधिक गुंडों की अवैध संपत्तियों को चिन्हित कर प्रशासन ने ऑपरेशन क्लीन शुरू कर दिया । जिसमें रविवार को जय भारत नगर, धानमंडी, श्रीनगर कॉलोनी और दीनदयाल नगर क्षेत्र में लिस्टेड गुंडों के मकानों पर प्रशासन का बुलडोजर चला है। एसडीएम अभिषेक गहलोत ने बताया कि हर थाना क्षेत्र से गुंडा तत्वों की सूची तैयार की गई है। जिनके विरुद्ध प्रशासन की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।


https://chat.whatsapp.com/ByeWHo9VeVeJP7wOcUbrhB

न्यूज़ इंडिया 365 – खबरों का रतलामी फीवर के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारो के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गयी लिंक पर क्लिक करे|

आप स्वयं जुड़े और अपने मित्रो साथियों को भी जोड़े|