News By – नीरज बरमेचा (93028 24420)
वैध कारोबारियों, असामाजिक तत्वों, बदमाशों के खिलाफ जिला प्रशासन और पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत आज प्रशासन ने दीनदयाल नगर मेनरोड पर बनाए गए एक भव्य मकान के बड़े हिस्से को बुलडोजर से ढहा दिया। उक्त मकान दीपक उर्फ दीपू टांक का था,जिसके विरुद्ध तीस से ज्यादा आपराधिक मामले दर्ज है।
कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम और एसपी गौरव तिवारी के निर्देश पर चल रही मुहिम के तहत आज प्रशासन की टीम दीनदयाल नगर पंहुची,जहां मेन रोड पर बनाए गए एक भव्य मकान को तोडा जाना था। उक्त मकान दीपू उर्फ दीपक टांक का था,जिसके खिलाफ सूदखोरी व अन्य अपराधों की तीस से अधिक एफआईआर दर्ज है। उक्त मकान को एमओएस से अधिक निर्माण के चलते नगर निगम द्वारा तोडने का नोटिस दिया गया था।
इस कार्यवाही को अंजाम देने के लिए नगर निगम की टीम के अलावा एडीएम एमएल आर्य,सिटी एसडीएम अभिषेक गेहलोत और सीएसपी हेमन्त सिंह चौहान समेत अनेक वरिष्ठ अधिकारी मौके पर मौजूद थे। किसी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था। जैसे ही जेसीबी से मकान तोडने की शुरुआत की गई, इसी दौरान वहां पंहुचे एक वकील ने न्यायालय का स्टे आर्डर अधिकारियों को दिखाया। अभिभाषक का कहना था कि उक्त भवन के लिए न्यायालय द्वारा स्थगनादेश प्रदान किया गया है। ऐसी स्थिति में इस भवन को तोडा नहीं जा सकता। अधिकारियों ने न्यायालय के आदेश का अध्ययन करने के बाद मकान तोडने की कार्यवाही को पुन: शुरु करवा दिया।
मौके पर मौजूद एसडीएम अभिषेक गेहलोत ने मीडीयाकर्मियों को बताया कि उक्त मकान में एमओएस से अधिक निर्माण किया गया है। इसके लिए नगर निगम द्वारा उक्त भवन स्वामी को नोटिस दिया गया था। इसी परिप्रेक्ष्य में एमओएस से अधिक किए गए निर्माण को नगर निगम द्वारा तोडा गया है।
https://chat.whatsapp.com/ByeWHo9VeVeJP7wOcUbrhB
न्यूज़ इंडिया 365 – खबरों का रतलामी फीवर के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारो के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गयी लिंक पर क्लिक करे|
आप स्वयं जुड़े और अपने मित्रो साथियों को भी जोड़े|
https://chat.whatsapp.com/ByeWHo9VeVeJP7wOcUbrhB
न्यूज़ इंडिया 365 – खबरों का रतलामी फीवर के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारो के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गयी लिंक पर क्लिक करे|
आप स्वयं जुड़े और अपने मित्रो साथियों को भी जोड़े|