News By – नीरज बरमेचा (93028 24420)
जिला मुख्यालय पर प्रभारी मंत्री ओपीएस भदौरिया ध्वजारोहण करेंगे
रतलाम 25 जनवरी 2022/ इस वर्ष भी 26 जनवरी गणतंत्र दिवस पूरे रतलाम जिले में गरिमामय ढंग से हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। जिला मुख्यालय रतलाम के पुलिस परेड ग्राउंड पर आयोजित होने वाले मुख्य समारोह में मुख्य अतिथि जिले के प्रभारी मंत्री ओपीएस भदौरिया ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगे। वे मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान के संदेश का वाचन भी करेंगे।
https://chat.whatsapp.com/ByeWHo9VeVeJP7wOcUbrhB
न्यूज़ इंडिया 365 – खबरों का रतलामी फीवर के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारो के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गयी लिंक पर क्लिक करे|
आप स्वयं जुड़े और अपने मित्रो साथियों को भी जोड़े|

मुख्य समारोह में प्रातः 9:00 बजे ध्वजारोहण किया जाएगा । इस अवसर पर राष्ट्रगान होगा। परेड में पुलिस, एसएएफ, होमगार्ड के दल सम्मिलित रहेंगे। गणतंत्र दिवस के अवसर पर कार्यालयों में प्रातः 7:30 बजे से 8:00 बजे तक ध्वजारोहण कर लिया जाएगा। स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों एवं लोकतंत्र सेनानियों का सम्मान उनके निवास स्थान पर जाकर किया जाएगा।