News By – नीरज बरमेचा (93028 24420)
रतलाम 27 जनवरी 2022 कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम ने सैलाना पहुंचकर 27 जनवरी को विकासखंड बाजना तथा सैलाना के उचित मूल्य दुकानदारों और उन आदिवासी हितग्राहियों की बैठक आयोजित की जिन हितग्राहियों को मुख्यमंत्री राशन आपके द्वार योजना के तहत खाद्य आपूर्ति विभाग द्वारा बैंकों के माध्यम से 1 मेट्रिक टन तथा 2 मेट्रिक टन क्षमता के वाहन दिलवाए गए हैं और उनको अपने सेक्टर में उन क्षेत्रों में राशन वितरण का कार्य प्रदान किया है जहां उचित मूल्य की दुकान नहीं है कलेक्टर ने आदिवासी हितग्राहियों को उनके द्वारा किए जाने वाले कामकाज की समझाइश दी साथ ही बताया कि शासन से आदिवासी हितग्राहियों को वाहन द्वारा राशन वितरण का भाड़ा तो मिलेगा ही साथ ही अतिरिक्त समय में आदिवासी हितग्राही वाहन का व्यवसायिक उपयोग करके अतिरिक्त कमाई भी कर सकेंगे इससे उनका आर्थिक स्तर ऊंचा होगा यही राज्य शासन की मंशा भी है इस दौरान जिला आपूर्ति अधिकारी एस एच चौधरी एसडीएम सैलाना कामिनी ठाकुर एकलव्य आवासी विद्यालय के प्राचार्य लखन लाल शास्त्री भी उपस्थित थे|

https://chat.whatsapp.com/ByeWHo9VeVeJP7wOcUbrhB
न्यूज़ इंडिया 365 – खबरों का रतलामी फीवर के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारो के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गयी लिंक पर क्लिक करे|
आप स्वयं जुड़े और अपने मित्रो साथियों को भी जोड़े|