News By – विवेक चौधरी (93028 24420)
रतलाम, शुक्रवार। जनता की सहूलियत के लिए प्रारंभ की सेवा CM हेल्पलाइन को जरिया बनाकर अवैध वसूली की जानकारी मिल रही है। पुलिस विभाग द्वारा प्राप्त जानकारी के मुताबिक शिकायतों की मोनिटरींग में यह तथ्य सामने आया है कि विगत 3 वर्षो में कुछ व्यक्तियों द्वारा CM हेल्प लाइन शिकायत को माध्यम बनाकर सामने वाले अनावेदक को डरा धमका कर, दबाव बनाकर अवैध वसूली, ब्लैकमेलिंग का कार्य किया गया है या किया जा रहा है। इस संदर्भ में पुलिस अधीक्षक गौरव तिवारी के निर्देशन में जिला रतलाम में पिछले 3 वर्षो में प्राप्त शिकायतों की समीक्षा की जा रही है, जिसके अंतर्गत उन लोगो की सूची तैयार की जाएगी जो व्यक्ति बार बार CM हेल्प लाइन शिकायत का प्रयोग कर दूसरे व्यक्तियों के विरुद्ध शिकायत करना, दबाव बनाना, अनियमिताओ की शिकायत कर ब्लैक मेलिंग कर अवैध वसूली कर कार्य कर रहे है ।

पुलिस के अनुसार जांच में यह तथ्य सामने आए है कि विगत 3 वर्षो में कुछ व्यक्तियों द्वारा 40 से 50 शिकायत CM हेल्प लाइन के माध्यम से की गई है व जांच के दौरान अनावेदक पक्ष पर दबाव बनाकर अंत में अनावेदक से पैसे लेकर राजीनामा किया जाकर उन शिकायतों को बंद करा दिया गया है। पुलिस ने चेताया कि जो भी लोग इस प्रकार से CM हेल्प लाइन का दुरुपयोग कर रहे है व CM हेल्प लाइन का हथियार के रूप में उपयोग कर अवैध वसूली कर रहे है, उनके विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जावेगी।
https://chat.whatsapp.com/ByeWHo9VeVeJP7wOcUbrhB
न्यूज़ इंडिया 365 – खबरों का रतलामी फीवर के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारो के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गयी लिंक पर क्लिक करे|
आप स्वयं जुड़े और अपने मित्रो साथियों को भी जोड़े|

https://chat.whatsapp.com/ByeWHo9VeVeJP7wOcUbrhB
न्यूज़ इंडिया 365 – खबरों का रतलामी फीवर के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारो के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गयी लिंक पर क्लिक करे|
आप स्वयं जुड़े और अपने मित्रो साथियों को भी जोड़े|




